निक जोनस ने प्रियंका के साथ 'आप जैसा कोई' गाने पर किया डांस, लोग बोले- इनको आधार कार्ड दो
Updated on
22-12-2025 12:54 PM
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनास अक्सर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं। दोनों अपनी लाइफ के खूबसूरत पल, फैमिली टाइम और बॉलीवुड के गानों पर वीडियो शेयर करते रहते हैं। ऐसा ही कुछ निक ने सोमवार को किया। दरअसल, निक ने इंस्टाग्राम पर एक मजेदार और एनर्जेटिक वीडियो शेयर किया।
इस वीडियो में निक जोनस, उनके भाई और खुद प्रियंका बॉलीवुड के मशहूर सॉन्ग 'आप जैसा कोई' पर थिरकते नजर आ रहे हैं। वहीं, निक ने इस गाने को पार्टी सॉन्ग बताया, जिसे देख फैंस भी उत्साहित नजर आ रहे हैं। वीडियो पोस्ट कर निक ने कैप्शन दिया, 'आज के शो से पहले माहौल बनाने वाला गाना। जीतन अमान आइकन।'
निक जोनस के डांस पर फिदा फैंस
फैंस को निक की पोस्ट काफी पसंद आ रही हैं। वे कमेंट सेक्शन पर प्यार लुटा रहे हैं, साथ ही हार्ट और फायर इमोजी के साथ रिएक्शन भी दे रहे हैं। प्रीति जिंटा की हंसी छूटी तो बाकी लोगों ने भी चुटकी ली। एक यूजर ने लिखा, 'आधार कार्ड, राशन कार्ड, पैन कार्ड सब देदो इनको।' एक ने लिखा, 'अब निक जीजू आधार कार्ड डिजर्व करते हैं।' एख ने लिखा, 'आपकी तो बात बनी हुई है।' प्रियंका-निक की जोड़ी हमेशा फैंस को एंटरटेन करती रहती है। वे अक्सर सोशल मीडिया पर बॉलीवुड के गानों पर वीडियो शेयर करते रहते हैं। वहीं, निक ने एक बार एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें बॉलीवुड के गाने और डांस काफी पसंद हैं और उनमें डांस करना काफी आसान रहता है।
निक जोनस ने 'शरारत' पर किया था डांस
इसके पहले निक जोनस ने अपने भाइयों के साथ 'धुरंधर' के गाने 'शरारत' पर डांस किया था और उसका वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था। ये भी खूब वायरल हुआ था। कैप्शन लिखा था, 'शो से पहले धूम मचाने वाला नया गाना अनलॉक हो गया है।' इस पर रणवीर सिंह ने कमेंट किया था, 'हाहाहा जीजू जाने दें।' कम्पोजर शाश्वत सचदेव ने लिखा था, 'मैं तो ऐसे ही उठना चाहता हूं।' क्रिस्टल डिसूजा, जैकलीन फर्नांडिस समेत अन्य ने भी रिएक्ट किया था।
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्टिंग करियर की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…
क्रिस्टोफर एडवर्ड नोलन। सिनेमा की दुनिया का वो नाम, जिसका जिक्र होते ही हर आंख में चमक आ जाती है। एक ऐसे राइटर-डायरेक्टर-प्रोड्यूसर जिनकी फिल्मों को किसी स्टारपावर की जरूर…