भीगी-भागी सी प्रियंका के पीछे गुब्बारा लेकर दौड़े निक जोनस, प्रीति जिंटा ने भी उड़ाया रंग
Updated on
09-03-2023 09:46 PM
होली का मौका है। बॉलीवुड से हॉलीवुड एक्ट्रेस बनीं प्रियंका चोपड़ा ने भी जमकर होली मनाई। नेशनल जीजू निक जोनस ने वाइफ प्रियंका को खूब रंगों मं रंगा। खास बात ये थी कि विदेश में मनी इस होली में प्रीति जिंटा भी शामिल हुईं। गुरुवार को प्रीति जिंटा ने होली की तस्वीरें और वीडियो शेयर किए। इन पोस्ट्स में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस नजर आए। ये पार्टी प्रियंका के लॉस एंजिल्स वाले घर पर रखी गई। आइए दिखाते हैं प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की मजेदार होली की तस्वीरें और फोटोज।
गुरुवार को प्रीति जिंटा (Preity Zinta) ने पति जीन गुडइनफ (Gene Goodenough) और प्रियंका चोपड़ा-निक जोनास के होली की फोटोज शेयर की। लॉस एंजिल्स में सबने होली सेलिब्रेट की।सभी के चेहरे रंग में रंगे हुए हैं और खूब मस्ती के मूड में दिख रहे हैं। सबी ने होली पर मजेदार खाने का लुत्फ उठाया तो जमकर डांस भी किया।
प्रियंका की होली पार्टी में प्रीति जिंटा
प्रियंका (Priyanka Chopra) ने अपने घर पर होली पार्टी रखी। एक फोटो में निक प्रियंका के पीछे रंग लेकर दौड़ रहे तो प्रियंका भागती नजर आ रहीं। प्रीति जिंटा के अलावा डिजाइनरों फाल्गुनी और शेन पीकॉक भी नजर आए। प्रीति ने कई तस्वीरें शेयर की और कैप्शन में लिखा, "सभी को होली की शुभकामनाएं। आज का दिन बहुत ही मजेदार रहा। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास (Nick Jonas) बहुत ही अच्छे होस्ट थे जिन्होंने इतना प्यार दिया। बहुत बहुत शुक्रिया दोनों का। आप लोगों के साथ होली मनाना बहुत अच्छा रहा। शुक्र ये था कि बारिश नहीं हो रही थी।"
सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस शनिवार, 18 जुलाई को सफदरजंग अस्पताल ले गई, जिसका प्रदर्शनकारियों ने विरोध किया और खूब बवाल मचा हुआ है। इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी के…
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्टिंग करियर की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…