Select Date:

प्रियंका चोपड़ा को एकटक निहारते निक जोनस, पति की टाई ठीक करती दिखीं देसी गर्ल

Updated on 12-01-2026 12:53 PM
प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड में अब वो नाम बन चुकी हैं, जिनके बिना इंटरनैशनल अवॉर्ड्स शो की रौनक बस फीकी ही समझिए। इस बार कैलिफोर्निया के बेवर्ली हिल्स स्थित बेवर्ली हिल्टन होटल में आयोजित गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में स्पेशल गेस्ट हैं प्रियंका चोपड़ा। हालांकि, इस मौके से ढेर सारे खूबसूरत वीडियोज़ सामने आए हैं जिनमें प्रियंका चोपड़ा निक जोनस के साथ मिलकर अवॉर्ड शो की सारी महफिल लूटती दिख रही हैं। कभी प्रियंका वीडिये में निक की बो टाई ठीक करती दिख रही हैं तो कभी दोनों पपाराजी के कैमरों के सामने खूब सारे पोज़ दे रहे हैं।

गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स के रेड कार्पेट से प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की ढेर सारी झलकियां सामने आई हैं। दोनों ने इस अवॉर्ड शो पर खूब जलवा बिखेरा है। कैलिफोर्निया के बेवर्ली हिल्स में आयोजित इस इवेंट से कई सारे वीडियोज़ सामने आए हैं, जहां ये कपल हॉलीवुड सितारों पर हावी होता दिख रहा है।

निक अपनी बीवी प्रियंका के बालों को संवारते दिख रहे

सोशल मीडिया पर सामने आए कुछ वीडियोज़ में ये साफ दिख रहा है कि इन दोनों के एंट्री लेने के बाद से ही वहां का माहौल किस तरह बदल गया। हर निगाहें और कैमरे उनकी तरफ मुड़े। एक वीडियो में प्रियंका चोपड़ा निक की बो टाई ठीक करती दिख रही हैं। वहीं एक अन्य वीडियो में निक अपनी बीवी प्रियंका के बालों को संवारते दिख रहे हैं। दोनों की ये झलकियां अब सोशल मीडिया पर सबका दिल खूब जीत रही है।

अपनी टाई खुद सही करते हुए पहले तो इतराते दिख रहे निक जोनस

इसी के साथ निक जोनस ने एक रील भी शेयर किया जिसमें वो अपनी टाई खुद सही करते हुए पहले तो इतराते दिख रहे हैं और फिर प्रियंका का हाथ थामकर वो डांस करने लगते हैं। लोगों ने कपल की तारीफ में काफी कुछ कहा है और उन्हें दुनिया का बेस्ट कपल बताया है।

प्रियंका चोपड़ा का सारा ध्यान कैमरे पर

हालांकि, इन वीडियोज़ में सबसे अधिक लोगों का ध्यान एक ऐसे वीडियो ने खींचा जिसमें निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा दूर-दूर खड़े होकर फोटोग्राफर्स के सामने पोज़ दे रहे हैं। इस वीडियो में जहां प्रियंका लगातार कैमरे को फोकस करती नजर आ रही हैं, वहीं निक जोनस बार-बार प्रियंका की तरफ देखते नजर आ रहे हैं। प्रियंका और निक के इस वीडियो को देखकर लोगों ने कहा है, 'पूरे समय निक प्रियंका सो आई कॉन्टैक्ट की कोशिश करते रहे ताकि वो कह सकें कि रेड कार्पेट से अब उतरते हैं। एक ने कहा है- ऐसा लग रहा कि निक कह रहे हों, जल्दी करो ये फालतूगीरी और चलो निकलते हैं यहां से।

लोगों ने कहा- निक दिख रहे असहज

वहीं एक और ने कहा है, 'जो अटेंशन पहले निक को मिलता था वो प्रियंका ले जा रहीं।' एक और ने कहा, 'निक इस वीडियो में काफी असहज लग रहे हैं क्योंकि आमतौर पर वही सुर्खियों में रहते हैं। उन्हें यहां समझ नहीं आ रहा कि वो करें तो क्या करें।' वहीं कई लोगों की निगाहें पीछे पोज दे रहीं Olandria पर जा थमी हैं और कहा है- ऐसे लग रहा ओलेंड्रिया को कोई फर्क नहीं पड़ता कि कौन क्या कर रहा, वो खुद में मग्न हैं।

अवॉर्ड देने के लिए प्रियंका को स्टेज पर बुलाया गया

यहां ये बताना चाहेंगे कि इस इवेंट में प्रियंका अवॉर्ड प्रजेंटर के तौर पर शामिल हुईं। उन्हें अवॉर्ड देने के लिए स्टेज पर बुलाया गया था। प्रजेंट की इस लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल थे जिनमें जॉर्ज क्लूनी, माइली साइरस, पामेला एंडरसन, मैकॉले कल्किन, आयो एडेबिरी, रेजिना हॉल समेत कई और बड़े नाम हैं। इस इवेंट को कॉमेडियन निक्की ग्लेजर लगातार दूसरे साल भी होस्ट करती दिखीं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
जब साल 2023 में 'OMG 2' रिलीज होने वाली थी, तो इसका सेंसर बोर्ड (CBFC) के साथ काफी विवाद हुआ था। फिल्म में यौन शिक्षा के साथ धार्मिक विषय को…
 17 July 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्‍ट‍िंग करियर की आख‍िरी फिल्‍म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
 17 July 2026
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
 17 July 2026
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…
 17 July 2026
आमिर खान के बाद अब उनकी एक्स-वाइफ किरण राव ने आमरण अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक का सपोर्ट किया है, और मोदी सरकार पर गुस्सा निकाला है। किरण राव ने…
 16 July 2026
क्रिस्टोफर एडवर्ड नोलन। सिनेमा की दुनिया का वो नाम, जिसका जिक्र होते ही हर आंख में चमक आ जाती है। एक ऐसे राइटर-डायरेक्‍टर-प्रोड्यूसर जिनकी फिल्‍मों को क‍िसी स्‍टारपावर की जरूर…
 16 July 2026
'लॉक अप 2' में जब से शिल्पा शिंदे ने एंट्री की है, अंदर का माहौल ही बदल गया है। पहले वह गोविंदा को लेकर उनकी पत्नी सुनीता आहूजा से उलझीं,…
 16 July 2026
सोनम वांगचुक को भूख हड़ताल पर 18 दिन पूरे हो चुके हैं, पर उनका आमरण अनशन अभी भी जारी है, जिसे लेकर आम जनता से लेकर सेलेब्स तक ने चिंता…
 16 July 2026
दिग्‍गज एक्‍टर शेखर सुमन जब से यूट्यूब पर अपना लेट-नाइट टॉक शो 'शेखर टुनाइट' लेकर आए हैं, वह लगातार सुर्ख‍ियों में हैं। मई 2026 में शुरू हुए इस शो के…
Advt.