प्रभास की मुरीद हुईं निधि अग्रवाल, 'द राजा साब' की रिलीज के बाद बोलीं- वो 5 साल के बच्चे जैसे हैं
Updated on
21-01-2026 12:43 PM
रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में 'द राजा साब' की एक्ट्रेस निधि अग्रवाल ने बात की। उन्होंने प्रभास की जमकर तारीफ की। बताया कि प्रभास कोई दिखावा नहीं करते हैं। कोई राजनीति नहीं, कोई बनावटीपन नहीं। वो कहती हैं, 'मैं हमेशा सोचती ती कि क्या मैं इतनी मासूम बनकर कभी बड़ी स्टार बना पाऊंगी? लेकिन उनसे मिलने के बाद एहसास हुआ कि वे और भी ज्यादा मासूम, सच्चे और कोमल हैं। अगर वो भारत के सबसे बड़े सुपरस्टार बन सकते हैं तो शायद ऐसा होना ही बेहतर है।'
उन्होंने आगे कहा कि प्रभास बहुत नेक इंसान हैं। वो बहुत प्यारे हैं। उनसे मिलने के बाद आप भूल जाएंगे कि वो एक्टर हैं या पिछले 25 सालों से फिल्म इंडस्ट्री में हैं। वो बिजनेस माइंड वाले इंसान नहीं हैं। उनके पास कोई पीआर टीम नहीं है। वो सरल स्वभाव के हैं। उनसे मिलना किसी 5 साल के बच्चे से मिलने जैसा है। वो फिल्मों के नतीजों से बिल्कुल भी प्रभावित नहीं होते। वो अपना काम करते हैं और अपना बेस्ट देते हैं।'
'द राजा साब' की कास्ट
'द राजा साब'का निर्देशन मारुति ने किया है। ये एक हॉरर कॉमेडी मूवी है। इसमें प्रभास और निधि अग्रवाल के अलावा रिद्धि कुमार और संजय दत्त भी हैं।
'द राजा साब' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
'द राजा साब' ने वर्ल्ड वाइड 100 करोड़ की ओपनिंग की थी। लगा था कि ये बॉक्स ऑफिस पर राज करेगी। लेकिन पर दर्शकों की खराब प्रतिक्रिया से इसे झटका लगा। शानदार ओपनिंग के बाद हफ्ता बीतने के साथ ही कलेक्शन में भारी गिरावट आई। 10 दिनों में इसने दुनियाभर में 200 करोड़ का कलेक्शन किया है। भारत में लगभग 166.50 करोड़ की कमाई हुई। विदेशों में 33.50 करोड़ का कलेक्शन हुआ।
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्टिंग करियर की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…
क्रिस्टोफर एडवर्ड नोलन। सिनेमा की दुनिया का वो नाम, जिसका जिक्र होते ही हर आंख में चमक आ जाती है। एक ऐसे राइटर-डायरेक्टर-प्रोड्यूसर जिनकी फिल्मों को किसी स्टारपावर की जरूर…