पारस कलनावत के दावे पर Nidhi Shah का आया झन्नाटेदार रिएक्शन, बोलीं- नंबर 1 शो अनुपमा को क्यों कई छोड़ेगा?
Updated on
23-05-2023 10:26 PM
टीवी की दुनिया का पॉपुलर शो 'अनुपमा' पिछले ढाई सालों से नंबर वन पोजिशन पर कायम है। हाल ही में इस शो से जुड़ा एक पोस्ट पारस कलनावत ने किया था। वह इसमें रूपाली गांगुली के बेटे समर का रोल निभा रहे थे लेकिन बाद में इनका मेकर्स के साथ कुछ पंगा हो गया थो इन्होंने शो को छोड़ दिया। हाल ही में इन्होंने इंस्टाग्राम पर बताया था कि शो का हर एक एक्टर इस शो को छोड़ना चाहता है। अब उनके जवाब पर को-एक्ट्रेस निधि शाह ने जवाब दिया है।
दरअसल, इंस्टाग्राम पर आस्क मी एनीथिंग सेशन में पारस कलनावत ने Anupama को छोड़ने का कारण बताया था। उन्होंने लिखा था, 'ऐसा महान शो देने के लिए मैं मेकर्स का शुक्रगुजार हूं। लेकिन यारों कहीं पहुंचने के लिए कहीं से निकलना जरूरी होता है और मैं मानता हूं कि अब मैं और भी शांत और अच्छी जगह पर हूं। ईमानदारी से बोलूं तो 80 पर्सेंट कास्ट को अगर मौका मिले तो वो इस शो को छोड़ना चाहते हैं। रिस्क लेने के लिए और सही के लिए लड़ने की ताकत हर किसी में नहीं होती।'
पारस के बयान पर निधि शाह का रिएक्शन
अब किंजल शाह का रोल निभाने वाली निधि शाह ने पारस कलनावत की इस बात से असहमति जताई है। उन्होंने कहा, 'ये शो बहुत अच्छा कर रहा है। इस शो का हर सदस्य जो भी कर रहे हैं, वो उसे इंजॉय कर रहे हैं और पसंद भी कर रहे हैं। सब कुछ अच्छा चल रहा है।' पारस कलनावत के शो छोड़ने पर वाले बयान पर निधि शाह ने कहा, 'क्यों कोई इस शो को छोड़ेगा जब ये पिछले तीन सालों से नंबर 1 पर बना हुआ है? आपने बाकी शोज की लाइफ देखी है। मुश्किल से तीन या चार शोज हैं जो लंबे समय से चल रहे हैं नहीं तो बाकी 6 या 7 महीने में ऑफ एयर हो जाते हैं।'
निधि शाह बोलीं- सेट पर कोई दबाव नहीं
निधि शाह ने कहा कि अगर किसी को बढ़िया मौका मिलेगा तो जाहिर सी बात है कि वो जाएगा। लेकिन मुझे नहीं लगता कि हमारे सेट से कोई भी इस शो को छोड़ने का इच्छुक है। किसी पर भी कोई दबाव नहीं है। अगर कोई इसे छोड़ना चाहता है तो वो छोड़ देंगे। कोई भी यहां किसी के आगे मिन्नतें करने नहीं जा रहा कि प्लीज आप रुक जाओ, आपके बिना शूटिंग आगे नहीं बढ़ेगी। यहां सबकुछ ठीक है। मुझे नहीं पता कि पारस ने ये सब चीजें क्यों कहीं जब इन चीजों की जरूरत नहीं थी।
निधि शाह ने कहा- आरोप लगाना आसान है
निधि शाह से पूछा गया कि क्या उन्होंने शूटिंग के दौरान किसी तरह की दिक्कतों का सामना किया है तो इस पर एक्ट्रेस ने बताया, 'यहां ऐसा कुछ नहीं है। सभी ऑफिस में, सभी जगह पर, सबका अपना नजरिया होता है और शिकायतें होती हैं। सबकी अपनी सोच होती है और अपने मतभेद होते हैं। लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि आप शो ही छोड़ दोगे और फिर इल्जाम लगाओ। किसी पर आरोप लगाना आसान होता है। अभी मैं इतना ही कह सकती हूं कि यहां का माहौल अच्छा है। हर कोई अपने-अपने स्पेस में खुश है। हम बहुत अच्छा काम कर रहे हैं और शो टॉप पर है।'
जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान जो कुछ भी हुआ, उसे देख विशाल ददलानी भड़क गए हैं। पुलिस ने जिस तरह से प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, छात्रों को पीटा…
अपनी फिल्म 'सतलज' को लेकर चर्चा बटोर रहे सिंगर दिलजीत दोसांज ने अब छात्रों के हक में आवाज उठाई है। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन और उसमें…
राखी सावंत के एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक अवस्थी याद हैं? राखी और अभिषेक ने 'नच बलिए 3' में अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था और फिर करीब तीन साल तक एक-दूसरे को…
बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान एक बार फिर अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्टर ने देर रात इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर कीं,…
पिछले कुछ समय में कई बड़ी फिल्में एकसाथ रिलीज हुईं जिनमें क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' ने ऊंची दहाड़ लगाई है। वहीं पिछले कई दिनों से चल रही बॉलीवुड फिल्मों…
कॉकरोच जनता पार्टी के आह्वान पर सोमवार को संसद मार्च प्रस्तावित है। हजारों की संख्या में छात्र और प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पर जमा हुए हैं। हालांकि, सुबह करीब 9:30-10:00 बजे रैली…
बॉलीवुड में रातों-रात सुपरस्टार बने अहान पांडे और एक्ट्रेस अनीत पड्डा स्टारर रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'सैयारा' का टाइटल बनाने वाले म्यूजिक कम्पोजर और सिंगर तनिष्क बागची ने मेकर्स पर आरोप…