शाहरुख खान के शराब बिजनेस में निखिल कामत में खरीदी हिस्सेदारी, टकीला लॉन्च करने की तैयारी
Updated on
13-08-2025 02:38 PM
नई दिल्ली: जेरोधा के को-फाउंडर और अरबपति निवेशक निखिल कामत ने दिग्गज अभिनेता शाहरुख खान के शराब बिजनेस में निवेश किया है। कामत के पास शाहरुख और उनके बेटे आर्यन खान की कंपनी D'yavol Spirits की 5% हिस्सेदारी है। इसके अलावा उनके पास देश की चौथी बड़ी शराब कंपनी रेडिको खेतान में भी 1.7% हिस्सेदारी है जिसकी कीमत 660 करोड़ रुपये है। उन्होंने रेडिको में अपने इनवेस्टमेंट को मिनिएचर पार्टनर और शानदार निवेश बताया है।
रेडिको ने D'yavol Spirits में 40 करोड़ रुपये में 47.5% हिस्सेदारी खरीदी है। अब रेडिको इस कंपनी में सबसे बड़ी शेयरधारक है। D'yavol Spirits के अन्य संस्थापक शाहरुख खान और आर्यन खान के दोस्त हरप्रीत सिंह और उनकी पत्नी लेटी ब्लागोएवा हैं। इन सभी के पास मिलकर कंपनी में 47.5% हिस्सेदारी है। इन चारों ने 2022 में प्रीमियम स्पिरिट्स का डिस्ट्रीब्यूशन शुरू किया था। उन्होंने डी'यावोल सिंगल एस्टेट वोडका, इनसेप्शन ब्लेंडेड माल्ट स्कॉच व्हिस्की और वोर्टेक्स स्कॉच व्हिस्की लॉन्च की हैं।
टकीला में एंट्री
यह स्टार्टअप भारत में डी'यावोल एनेजो टकीला भी लॉन्च करेगा। रेडिको के एमडी अभिषेक खेतान ने बताया कि रेडिको की टकीला में एंट्री करने की कोई योजना नहीं थी। लेकिन जब शाहरुख के साथ बातचीत हुई और जब हमने उनके द्वारा बनाया गया प्रोडक्ट देखा, तो हमने उनके साथ पार्टनरशिप करने का फैसला किया।
नई दिल्ली: रेयर अर्थ को नए जमाने की टेक्नोलॉजी की रीढ़ कहा जाता है। इनका यूज इलेक्टिक वीकल, इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन और डिफेंस में होता है। अभी इसकी सप्लाई चेन पर…
नई दिल्ली: होर्मुज जलडमरूमध्य में एक बार फिर से संकट गहरा गया है। यही वजह है कि कच्चे तेल की ढुलाई पर एक बार फिर से जियोपोलिटकल रिस्क प्रीमियम (Geopolitical…
नई दिल्ली: सरकार ने अनुराग जैन को नीति आयोग का नया सीईओ नियुक्त किया है। अनुराग जैन मध्य प्रदेश कैडर के 1989 बैच के IAS अधिकारी हैं। कैबिनेट की नियुक्ति…
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप की कंपनी इंडियन होटल्स कंपनी (IHCL) के शेयरों में आज शुरुआती कारोबार में करीब 2% गिरावट आई। बीएसई पर यह…
नई दिल्ली: पूंजी बाजार में एथिकल इन्वेस्टिंग को बढ़ावा देने के लिए NSE ने निफ्टी 500 अहिंसा इंडेक्स की शुरुआत की है। इसमें निफ्टी 500 की उन कंपनियों को शामिल…
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इंपोर्टेड जेनेरिक दवाओं पर चरणबद्ध तरीके…