कॉल सेंटर में 8000 की नौकरी करने वाले निखिल कामत ने ऐसे शुरू की थी Zerodha, आज 5 हजार करोड़ का है रेवेन्यू
Updated on
10-01-2023 07:39 PM
नई दिल्ली: जेरोधा आज देश की सबसे बड़ी ऑनलाइन ब्रोकरेज कंपनियों में से एक है। Zerodha का नेट प्रॉफिट फाइनेंशियल ईयर 2022 में दोगुना बढ़ गया है। कंपनी का प्रॉफिट दोगुना बढ़कर 2,094 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। जेरोधा के ऑपरेटिंग रेवेन्यू में 80 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त हुई है। यही वजह है कि मुनाफे में उछाल देखने को मिल रहा है। इस मुनाफे ने कंपनी को भारत में सबसे अधिक प्रॉफिटेबल न्यू एज की टेक्नोलॉजी कंपनियों में से एक बना दिया। कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय (MCA) में कंपनी की रेगुलेटरी फाइलिंग के मुताबिक, जेरोधा (Zerodha) ने FY22 में 2,094 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट कमाया है। ये FY21 में 1,122 करोड़ रुपये से 87 प्रतिशत ज्यादा है। मौजूदा समय में कंपनी का रेवेन्यू भी बढ़कर 4964 करोड़ रुपये पहुंच गया है, लेकिन क्या आप जानते हैं आज करोड़ों का रेवेन्यू कमाने वाली जेरोधा की शुरुआत कैसे हुई थी? किस तरह से कंपनी आज इतना मुनाफा कमा रही है।
कभी कॉल सेंटर में आठ हजार रुपये की नौकरी करते थे निखिल
एक समय ऐसा था जब जेरोधा (Zerodha) के को- फाउंडर निखिल कामत (Nikhil Kamath) कॉल सेंटर में आठ हजार रुपये महीने की नौकरी किया करते थे। उस समय निखिल 17 साल के थे। यह उनकी पहली नौकरी थी। निखिल ने अपनी इसी सैलरी के साथ स्टॉक मार्केट में ट्रेडिंग शुरू की थी। हालांकि शुरुआत के एक साल में उन्होंने स्टॉक मार्केट को गंभीरता से नहीं लिया था। हालांकि बाद में उन्हें यह बात समझ में आ गई कि इससे अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है।
इस तरह जेरोधा की हुई शुरुआत
बेंगलुरू स्थित ब्रोकरेज कंपनी जिरोधा को नितिन कामत ने अगस्त, 2010 में अपने भाई निखिल कामत के साथ मिलकर शुरू किया था। नितिन कामत ने अपने भाई निखिल कामत के साथ मिलकर अपने खुद के फंड पर बिना कोई कर्ज लिए स्टार्टअप शुरू किया था। बता दें कि जेरोधा ऐप के जरिये स्टॉक्स, करेंसी, कमोडिटी, म्यूचुअल फंड्स, बॉन्ड्स में ट्रेड किया जा सकता है।
नई दिल्ली: इनकम टैक्स विभाग ने चालू वित्त वर्ष (2026-27) के लिए कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स (CII) बढ़ा दिया है। इसका इस्तेमाल जमीन-जायदाद (प्रॉपर्टी), शेयर और गहने बेचने पर होने वाले…
नई दिल्ली: सैटकॉम के क्षेत्र में एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक को कड़ी टक्कर मिलने वाली है। स्पेस रेगुलेटर IN-SPACe ने रिलायंस जियो के लगभग 1,600 लो अर्थ ऑर्बिट (LEO)…
नई दिल्ली: यह कहानी है मुंबई के रहने वाले अमन सेन की। उन्होंने लीक से हटकर अपना खुद का रास्ता बनाया। कॉलेज की पढ़ाई बीच में ही छोड़कर उन्होंने कारोबार…
नई दिल्ली: देश में जल्दी ही प्लास्टिक के नोट देखने को मिल सकते हैं। आरबीआई ने नोटों की छपाई के लिए ओपेसिफाइड पॉलिमर सब्सट्रेट शीटों के निर्माण तथा आपूर्ति के…
कानपुर: कानपुर का अपना पराग मिल्क ब्रैंड जल्द ही आम लोगों के घरों में दोबारा दस्तक देगा। नैशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड ने मदर डेयरी ब्रैंड से 2019 से तैयार मिल्क…
नई दिल्ली: एशियाई बाजारों में गिरावट के बीच घरेलू शेयर बाजार आज तेजी के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 250 अंक से अधिक उछल गया जबकि नेशनल स्टॉक…
नई दिल्ली: रूसी कच्चा तेल खरीदने वाले देशों पर अमेरिका के प्रस्तावित टैरिफ से ग्लोबल ऑयल मार्केट में नई अस्थिरता आ सकती है। लेकिन, सीमित अतिरिक्त प्रोडक्शन क्षमता और जारी…