भारतीय प्रवासियों की बेटी' निक्की हेली लड़ेंगी 2024 का राष्ट्रपति चुनाव, अमेरिका में शुरू इलेक्शन की हलचल
Updated on
15-02-2023 06:21 PM
वॉशिंगटन : प्रमुख भारतीय-अमेरिकी नेता निक्की हेली ने मंगलवार को राष्ट्रपति पद के लिए अपनी कवायद शुरू कर दी। इस तरह वह व्हाइट हाउस के लिए 2024 में अपनी पार्टी की उम्मीदवार बनने के लिए पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को चुनौती देने वाली पहली रिपब्लिकन बन गई हैं। हेली (51) दक्षिण कैरोलिना की दो बार की गवर्नर और संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की राजदूत रह चुकी हैं। अमेरिका में अगले साल राष्ट्रपति चुनाव होंगे जिसकी हलचल देश की राजनीति में अभी से शुरू हो गई है।
उन्होंने कहा, 'यह नेतृत्व की एक नई पीढ़ी के लिए राजकोषीय जिम्मेदारी को फिर से खोजने, हमारी सीमा को सुरक्षित करने और हमारे देश, हमारे गौरव तथा हमारे उद्देश्य को मजबूत करने का समय है।' वह खुद को 'भारतीय प्रवासियों की गर्वित बेटी' बताती हैं। हेली दक्षिण कैरोलिना के बामबर्ग में बड़े होने और एक मजबूत एवं गर्वित अमेरिका में अपने विश्वास को आकार देने के बारे में बात करती हैं।
ट्रंप को उम्मीदवारी में देंगी टक्कर
उन्होंने कहा, 'हम ईश्वर और उन मूल्यों के प्रति भय से दूर हो गए जो अभी भी हमारे देश को दुनिया में सबसे स्वतंत्र और महान बनाते हैं। हमें उस दिशा में फिर से मुड़ना चाहिए।' ट्रंप के मुकाबले खुद को एक युवा और नए विकल्प के रूप में ढालते हुए हेली हफ्तों से व्हाइट हाउस के लिए दावेदारी का संकेत दे रही थीं। उनकी औपचारिक घोषणा का मतलब है कि वह अपने पूर्व 76 वर्षीय बॉस ट्रंप के खिलाफ प्रतिस्पर्धा में शामिल होने वाली पहली दावेदार होंगी।
'अमेरिका को नहीं चाहिए 80 साल का राष्ट्रपति'
अगले साल होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप की उम्र 78 साल हो जाएगी और बाइडन तब 82 साल के होंगे। निक्की हेली कह चुकी हैं कि वाइट हाउस में एक 80 साल के राष्ट्रपति की जरूरत नहीं है। कुछ दिनों पहले एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि डेमोक्रेटिक पार्टी के जो बाइडन को राष्ट्रपति के रूप में दूसरा कार्यकाल नहीं दिया जाना चाहिए। वह लंबे समय से उम्मीदवारी की दौड़ में शामिल होने के संकेत दे रही थीं।
न्यूयॉर्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अफगानिस्तान की जमकर तरफदारी की है। उसने अफगानिस्तान पर लगे संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों पर फिर से विचार करने का आग्रह…
वॉशिंगटन: अमेरिका अपने देश में रहने वाले खालिस्तानियों और दूसरे देशों के आतंकवादियों को बचाने के लिए नया कानून लाने जा रहा है। इस कानून के तहत अमेरिका में रहने…
मनीला: फिलीपींस की राजधानी मनीला में क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक हुई है। यह बैठक आसियान (ASEAN) मंत्रीस्तरीय सम्मेलन 2026 के इतर हुई है। इसमें भारत, अमेरिका, जापान…
रियाद: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल सऊदी अरब के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने विदेश मंत्री शहजादे फैसल बिन फरहान से मुलाकात की। इस मुलाकात में उन्होंने ऊर्जा…
मनीला: भारत ने रूस के सामने यूक्रेन युद्ध क्षेत्र में काम करने वाले भारतीय नाविकों की सुरक्षा का मुद्दा रूस के सामने उठाया है। फिलीपींस की राजधानी मनीला में रूसी…
तेल अवीव: इजराइल अब अपनी आयरन डोम एयर डिफेंस सिस्टम से लॉन्च होने वाली तामिर इंटरसेप्टर मिसाइलों का भारत में प्रोडक्शन करने की योजना बना रहा है। इन मिसाइलों को…
काठमांडू, नेपाल सरकार ने एक रुपए के सिक्के से विवादित राष्ट्रीय नक्शा हटाने का प्रस्ताव खारिज कर दिया है। इस नक्शे में भारत के लिपुलेख, कालापानी और लिम्पियाधुरा को नेपाल का…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री इशाक डार ने सोमवार को कनाडा की विदेश मंत्री अनीदा आनंद के साथ एक संयुक्त प्रेस ब्रीफिंग में सिंधु जल समझौते और कश्मीर का मुद्दा उठाया।…
ढाका: बांग्लादेश के सीनियर पत्रकार सैदुर रहमान को भारत में बांग्लादेश हाई कमीशन में मिनिस्टर (प्रेस) अपॉइंट किया गया है। डेली इत्तेफाक अखबार में पॉलिटिकल और इलेक्शन अफेयर्स एडिटर सैदुर…