भारतीय मूल की निक्की हेली लड़ सकती हैं जो बाइडन के खिलाफ राष्ट्रपति का चुनाव
Updated on
21-01-2023 06:11 PM
वाशिंगटन: प्रमुख भारतीय-अमेरिकी रिपब्लिकन नेता निक्की हेली ने कहा है कि उन्हें लगता है कि वह देश को नयी दिशा में ले जाने वाली 'नई नेता' हो सकती हैं और अमेरिका के राष्ट्रपति के तौर पर जो बाइडन को दूसरा कार्यकाल मिलना संभव नहीं। फॉक्स न्यूज को बृहस्पतिवार को दिये साक्षात्कार में साउथ कैरोलिना की पूर्व गवर्नर और संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत ने कहा कि वह संभावित राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ने की योजना बना रही हैं।
निक्की ने किया इशारा यह पूछे जाने पर कि क्या वह राष्ट्रपति पद की दौड़ में शामिल हो रही हैं, इक्यावन-वर्षीय नेता ने कहा, 'मुझे लगता है, आप नजर रखें। खैर, मैं यहां कोई घोषणा नहीं करने जा रही हूं।' हालांकि, साक्षात्कार के दौरान हेली ने संकेत दिया कि वह अमेरिका की नई नेता हो सकती हैं। हेली ने कहा, 'लेकिन जब आप राष्ट्रपति पद की दौड़ देख रहे हैं, तो आप दो चीजों को देखते हैं। आप पहले देखते हैं कि क्या मौजूदा स्थिति नये नेतृत्व का संकेत दे रही है? दूसरा सवाल यह है कि क्या मैं वह व्यक्ति हूं, जो नया नेता उभर सके, हां, हमें एक नयी दिशा में जाने की जरूरत है? और क्या मैं वह नेता हो सकती हूं? हां, मुझे लगता है कि मैं वह नेता हो सकती हूं।’’
अपने काम से संतुष्ट अक्टूबर 2018 में ट्रम्प प्रशासन से इस्तीफा देने वाली हेली ने कहा कि उन्होंने गवर्नर और राजदूत के रूप में बहुत अच्छा काम किया था। लुइसियाना के साथी रिपब्लिकन बॉबी जिंदल के बाद भारतीय मूल की दूसरी गवर्नर हेली ने कहा कि यह रिपब्लिकन पार्टी में नया नेतृत्व लाने का समय है। साक्षात्कार के दौरान हेली ने इस बात पर भी जोर दिया कि एक डेमोक्रेट राष्ट्रपति बाइडन को दूसरा कार्यकाल नहीं दिया जाना चाहिए। अगला अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव पांच नवंबर, 2024 को होना है। बूढ़े राष्ट्रपति से परहेज अप्रैल 2021 में निक्की ने कहा था कि अगर पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप साल 2024 के लिए व्हाइट हाउस की रेस में शामिल होंगे तो फिर वह चुनाव नहीं लड़ेंगी। मगर नवंबर 2022 में ट्रंप ने मध्यावधि चुनावों के ठीक बाद अपनी उम्मीदवारी का ऐलान कर दिया था। उस समय रिपब्लिकन पार्टी के लिए नतीजे काफी परेशान करने वाले थे। निक्की का कहना है कि व्हाइट हाउस में एक 80 साल के राष्ट्रपति की जरूरत नहीं है। साल 2024 में ट्रंप 78 साल के और जो बाइडन 82 साल के हो जाएंगे।
न्यूयॉर्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अफगानिस्तान की जमकर तरफदारी की है। उसने अफगानिस्तान पर लगे संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों पर फिर से विचार करने का आग्रह…
वॉशिंगटन: अमेरिका अपने देश में रहने वाले खालिस्तानियों और दूसरे देशों के आतंकवादियों को बचाने के लिए नया कानून लाने जा रहा है। इस कानून के तहत अमेरिका में रहने…
मनीला: फिलीपींस की राजधानी मनीला में क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक हुई है। यह बैठक आसियान (ASEAN) मंत्रीस्तरीय सम्मेलन 2026 के इतर हुई है। इसमें भारत, अमेरिका, जापान…
रियाद: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल सऊदी अरब के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने विदेश मंत्री शहजादे फैसल बिन फरहान से मुलाकात की। इस मुलाकात में उन्होंने ऊर्जा…
मनीला: भारत ने रूस के सामने यूक्रेन युद्ध क्षेत्र में काम करने वाले भारतीय नाविकों की सुरक्षा का मुद्दा रूस के सामने उठाया है। फिलीपींस की राजधानी मनीला में रूसी…
तेल अवीव: इजराइल अब अपनी आयरन डोम एयर डिफेंस सिस्टम से लॉन्च होने वाली तामिर इंटरसेप्टर मिसाइलों का भारत में प्रोडक्शन करने की योजना बना रहा है। इन मिसाइलों को…
काठमांडू, नेपाल सरकार ने एक रुपए के सिक्के से विवादित राष्ट्रीय नक्शा हटाने का प्रस्ताव खारिज कर दिया है। इस नक्शे में भारत के लिपुलेख, कालापानी और लिम्पियाधुरा को नेपाल का…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री इशाक डार ने सोमवार को कनाडा की विदेश मंत्री अनीदा आनंद के साथ एक संयुक्त प्रेस ब्रीफिंग में सिंधु जल समझौते और कश्मीर का मुद्दा उठाया।…
ढाका: बांग्लादेश के सीनियर पत्रकार सैदुर रहमान को भारत में बांग्लादेश हाई कमीशन में मिनिस्टर (प्रेस) अपॉइंट किया गया है। डेली इत्तेफाक अखबार में पॉलिटिकल और इलेक्शन अफेयर्स एडिटर सैदुर…