कैसे पड़ा नाम निरहुआ!
दिनेश लाल यादव का नाम निरहुआ कैसे पड़ा इस बारे में उन्होंने एक बार बताया था कि वो अपनी फिल्म 'चलत मुसाफिर मोह लियो रे' में काम कर रहे थे। उस समय उनका एक एल्बम आया था, जिसका नाम था 'निरहुआ नाम है।' उस वक्त लोगों को लगा कि उनका असली नाम निरहुआ ही है। बस तभी से लोग उन्हें इसी नाम से बुलाने लगे और उनका ये नाम पड़ गया।
