थोड़ी देर में शुरू होगी नीति आयोग की बैठक, सीएम योगी समेत कई नेता हिस्सा लेने के लिए निकले
Updated on
27-05-2023 06:32 PM
नई दिल्ली: नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह के विरोध के बीच कुछ विपक्षी पार्टियों ने आज पीएम मोदी की अध्यक्षता में होने वाली नीति आयोग (NITI Aayog) की बैठक का भी बॉयकॉट किया है। नीति आयोग की मीटिंग में शामिल होने से पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, बिहार के सीएम नीतीश कुमार, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान ने मना कर दिया है। वहीं यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान समेत कई नेता बैठक में पहुंच रहे हैं। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नीति आयोग की संचालन परिषद की आठवीं बैठक की अध्यक्षता करेंगे। आयोग की संचालन परिषद में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री को शामिल होना है।
कई नेता बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे
नीति आयोग की आठवीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक में भाग लेने के लिए यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज चौहान, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धानी, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल दिल्ली के प्रगति मैदान में नए कन्वेंशन सेंटर में के लिए अपने आवास से रवाना हुए।
क्या बोले केजरीवाल?
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को होने जा रही नीति आयोग की बैठक के बहिष्कार का ऐलान किया है। इस बारे में प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर ये जानकारी दी है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि अध्यादेश लाकर कोआपरेटिव फेडरलिज्म का मजाक बनाया जा रहा है। ऐसे में नीति आयोग की बैठक में शामिल होने का कोई औचित्य नहीं रह जाता। उनका कहना है कि लोगों का कहना है कि ऐसी बैठक में नहीं जाना चाहिए, इसलिए वे इस बैठक का बहिष्कार कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने पत्र में ये भी कहा है कि नीति आयोग का मकसद भारतवर्ष का विजन तैयार करना और कोआपरेटिव फेडरलिज्म को बढ़ावा देना होता है। लेकिन यहां तो सरकारों को गिराया जा रहा है, तोड़ा जा रहा है। ये भारत का न तो विजन है और न ही कोऑपरेटिव फेडरलिज्म है। उधर टीएमसी चीफ ममता बनर्जी के नीति आयोग की बैठक में शामिल ना होने का कारण वित्त मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने काम की व्यस्तता बताया है. उन्होंने कहा कि इसको देखते मुझे और मुख्य सचिव को भेजने के अनुरोध को केंद्र सरकार ने ठुकरा दिया है।
नीतीश ने क्या वजह बताई?
नीति आयोग की बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल नहीं होंगे। उन्होंने पूर्व निर्धारित व्यस्तताओं के कारण बैठक में शामिल होने से मना कर दिया है। बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। इसमें राज्यों के मुख्यमंत्रियों को शामिल होना है। राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री के बदले वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी को बैठक में शामिल होने के लिए अधिकृत किया है।
किन मुद्दों पर होंगी चर्चा?
नीति आयोग की आयोग की बैठक में 8 मुद्दों पर प्रमुखता से चर्चा की जाएगी। ये मुद्दे हैं- विकसित भारत @ 2047, एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यम) पर जोर, बुनियादी ढांचा और निवेश, अनुपालन को कम करना, महिला सशक्तीकरण, स्वास्थ्य और पोषण, कौशल विकास, और क्षेत्र के विकास और सामाजिक बुनियादी ढांचा के लिए गति शक्ति।
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के आंदोलन में हजारों लोग पहुंचे, कहीं किसी ने डिजिटल क्रांति से आंदोलन का रुख मोड़ा तो किसी ने भूखे रहकर लेकिन उन्हीं के बीच…
नई दिल्ली: भारत में फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (FCRA) उन कानूनों में से एक है जो हर कुछ सालों में चर्चा का विषय बन जाता है। लेकिन क्यों? इस कानून…
नई दिल्ली: नीट-यूजी पेपर लीक के मुद्दे पर दिल्ली के जंतर-मंतर पर कई दिनों तक कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में आंदोलन जारी रहा। आखिरकार 25 जुलाई को सरकार झुकी…
नई दिल्ली, लोकसभा में दोपहर 2 बजे से पेपर लीक से जुड़े 'पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026' पर चर्चा शुरू हो गई है। इस विधेयक में 2024…
कोयंबटूर: तमिलनाडु की थलपति विजय सरकार ने मेकेदातु बांध को लेकर अपना स्टैंड क्लियर कर दिया है। सरकार का कहना है कि कर्नाटक को प्रस्तावित मेकेदातु बैलेंसिंग रिजर्वॉयर प्रोजेक्ट पर…
इंदौर: चंदन नगर थाना में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक को दुष्कर्म के गंभीर आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोप है कि पुलिसकर्मी ने सीएम हेल्पलाइन पर…
वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक स्कूल की शिक्षिका की अमानवीयता का मामला सामने आया है। आरोप है कि पांच साल के मासूम के पैंट में पेशाब करना शिक्षिका…