Select Date:

'नीतीश सरकार भी बिहार में योगी सरकार की तरह करे एनकाउंटर', यूपीएससी की तैयारी करने वाले बेटे की हत्या के बाद पिता की मांग

Updated on 02-06-2023 08:12 PM
पटना: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के एक उम्मीदवार ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उसे कुछ दिन पहले एक साइको किलर ने गोली मार दी थी। गुरुवार को पटना के एक निजी अस्पताल में युवक ने दम तोड़ दिया। मृतक राहुल कुमार ओझा शनिवार को बक्सर से परीक्षा देने पटना आया था। वह शहर के अगम कुआं इलाके में था, तभी शुभम् उर्फ नेपाली नाम के व्यक्ति ने 20 रुपये मांगे। मना करने पर उस व्यक्ति ने उसके पेट में गोली मार दी। ओझा को पहले कंकड़बाग के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था और बाद में राजा बाजार के पास पारस अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया था। डॉक्टरों ने उसका ऑपरेशन किया। वह आईसीयू में था लेकिन आज सुबह उसने दम तोड़ दिया।

यूपी की तरह बिहार पुलिस भी करे एनकाउंटर

पीड़ित के पिता ने कहा, मेरा बेटा आईएएस अधिकारी बनकर देश की सेवा करना चाहता था, लेकिन उसे अस्पताल में खून नहीं मिला। उत्तर प्रदेश सरकार जिस तरह अपराधियों का एनकाउंटर कर रही है, उसी तरह बिहार पुलिस भी अपराधियों का एनकाउंटर करे। गौरतलब है कि आरोपी शुभम् उर्फ नेपाली पटना सिटी चौक इलाके का रहने वाला है। पटना (सेंट्रल) के सिटी एसपी संदीप सिंह और पत्रकार नगर थाने की एक टीम ने मंगलवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। हाल ही में नेपाली ने बहादुरपुर रेलवे ओवर ब्रिज पर साहिल नामक पान दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी थी। गर्दन में गोली लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। कुछ घंटे बाद उसने राजेंद्र नगर रेलवे स्टेशन के पास एक रेल कर्मचारी के सिर पर तमंचे का बट मार दिया था और उसका मोबाइल फोन लेकर फरार हो गया था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 July 2026
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के आंदोलन में हजारों लोग पहुंचे, कहीं किसी ने डिजिटल क्रांति से आंदोलन का रुख मोड़ा तो किसी ने भूखे रहकर लेकिन उन्हीं के बीच…
 28 July 2026
नई दिल्ली: भारत में फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (FCRA) उन कानूनों में से एक है जो हर कुछ सालों में चर्चा का विषय बन जाता है। लेकिन क्यों? इस कानून…
 28 July 2026
नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी का एक वीडियो कुछ समय के लिए फेसबुक पर भारत में दिखाई देना बंद हो गया था, जिसके बाद इस पर सोशल मीडिया और राजनीतिक…
 28 July 2026
नई दिल्ली: नीट-यूजी पेपर लीक के मुद्दे पर दिल्ली के जंतर-मंतर पर कई दिनों तक कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में आंदोलन जारी रहा। आखिरकार 25 जुलाई को सरकार झुकी…
 28 July 2026
नई दिल्ली, लोकसभा में दोपहर 2 बजे से पेपर लीक से जुड़े 'पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026' पर चर्चा शुरू हो गई है। इस विधेयक में 2024…
 27 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा के लिए हो रहे उपचुनाव के लिए मतदान में अब केवल तीन दिन का वक्त बचा है। इसके पहले राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) को एक और बड़ा…
 27 July 2026
कोयंबटूर: तमिलनाडु की थलपति विजय सरकार ने मेकेदातु बांध को लेकर अपना स्टैंड क्लियर कर दिया है। सरकार का कहना है कि कर्नाटक को प्रस्तावित मेकेदातु बैलेंसिंग रिजर्वॉयर प्रोजेक्ट पर…
 27 July 2026
इंदौर: चंदन नगर थाना में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक को दुष्कर्म के गंभीर आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोप है कि पुलिसकर्मी ने सीएम हेल्पलाइन पर…
 27 July 2026
वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक स्कूल की शिक्षिका की अमानवीयता का मामला सामने आया है। आरोप है कि पांच साल के मासूम के पैंट में पेशाब करना शिक्षिका…
Advt.