नीतीश कुमार राजभवन पहुंचे, क्या आज ही दे देंगे सीएम पद से इस्तीफा या कोई और वजह
Updated on
07-03-2026 12:16 PM
पटना: बिहार में शनिवार को फिर से सियासी हलचल तेज हो गई है। सीएम नीतीश कुमार राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे हैं। हालांकि सीएम हाउस एक अणे मार्ग और राजभवन के बीच की दूरी कदमों से नापी जा सकती है, लेकिन फिर भी नीतीश कुमार के राजभवन जाने के बाद बिहार में उनके इस्तीफे की अटकलें तेज हो गई हैं।
सीएम नीतीश कुमार राजभवन पहुंचे
सीएम नीतीश कुमार शनिवार की सुबह में अपने आवास एक अणे मार्ग से निकले और सीधे गाड़ियों का काफिला राजभवन के अंदर जाकर रुका। सीएम नीतीश कुमार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मिलने की क्या वजह है, ये अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन ये चर्चा जोड़ पकड़ चुकी है कि नीतीश कुमार कहीं सीएम पद से इस्तीफा देने तो नहीं गए हैं? हालांकि इसकी आधिकारिक तौर पर कोई पुष्टि नहीं हुई है।
क्या नीतीश कुमार जल्द ही देंगे इस्तीफा?
ये माना जा रहा है कि बिहार में जल्द ही सरकार की सूरत बदल सकती है। इसके लिए न BJP ज्यादा इंतजार करेगी और न ही जदयू। ऐसे में सीएम नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बिहार के सियासी गलियारे में अचानक से हलचल तेज हो गई है। सभी तरफ कयास जरूर लगाए जा रहे हैं। लेकिन इसकी अभी तक पुष्टि नहीं हुई है कि नीतीश राजभवन क्यों गए हैं।
उधर निशांत के राजनीति में आने का BJP ने किया स्वागत
उधर बीजेपी ने सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार का राजनीति में आने का स्वागत किया है। ये तय हो चुका है कि निशांत कुमार 8 मार्च को जदयू की सदस्यता ले लेंगे। बिहार सरकार में मंत्री दिलीप जायसवाल ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार पर कहा, 'JDU के नेता, कार्यकर्ता और बहुत लोगों की यह इच्छा थी और सभी की भावनात्मक इच्छा का आदर करते हुए निशांत कुमार का राजनीति में आगमन होगा और हम इसका स्वागत करते हैं।'
नीतीश के लिए JDU कार्यकर्ता अभी भी दुखी
बात अगर जदयू के आम कार्यकर्ताओं की करें तो वो अभी भी सीएम नीतीश कुमार के बिहार छोड़ने (राज्यसभा जाने) के फैसले से दुखी हैं। इन कार्यकर्ताओं का अभी भी कहना है कि नीतीश कुमार के इस फैसले से उनको गहरा आघात पहुंचा है। हालांकि JDU के नाराज कार्यकर्ताओं के बीच निशांत कुमार के राजनीति में आने से खुशी भी है। लेकिन वो अभी भी नीतीश के बिहार के सीएम पद छोड़ने की बात से आहत हैं। हालांकि अब ये जदयू कार्यकर्ता निशांत कुमार के राजनीतिक डेब्यू के स्वागत की तैयारी में जुट गए हैं।
हैदराबाद : ट्रेनी आईपीएस उदयकृष्ण रेड्डी केस में एक नया मोड़ आया है। यौन शोषण के लगे आरोपों में घिरे उदय कृष्ण रेड्डी ने आत्महत्या का प्रयास किया है। उन्हें…
तूतीकोरिन : तमिलनाडु में एक बड़ा राजनीतिक विवाद तब खड़ा हो गया है। विलाथिकुलम से डीएमके विधायक मार्कंडेयन को गिरफ्तार कर लिया गया है। विधायक पर कोविलपट्टी में एक जनसभा…
नई दिल्ली, दिल्ली के जंतर-मंतर पर 21 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को पुलिस शनिवार सुबह सफदरजंग अस्पताल ले गई। पुलिस सिविल ड्रेस में पहुंची थी और वांगचुक…
गयाजी: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी का पूजा-पाठ पर एक बार फिर बड़ा बयान दिया है। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने भगवान और पूजा-पाठ को लेकर एक…
गाजियाबाद: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने दो दिवसीय गाजियाबाद दौरे के दूसरे दिन शनिवार सुबह प्राचीन दूधेश्वरनाथ महादेव मठ पहुंचकर भगवान शिव का विधि-विधान से जलाभिषेक और पूजा-अर्चना की। उन्होंने…
पुणे: दिल्ली पुलिस ने शनिवार सुबह जंतर-मंतर पर पिछले 20 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को अस्पताल में भर्ती करा दिया है। सोनम वांगचुक को…
वर्धा : महाराष्ट्र से एक दिलचस्प खबर सामने आई है। यहां भुसावल-वर्धा पैसेंजर ट्रेन में एक युवती ने बहादुरी दिखाई। ट्रेन में लड़कियों के साथ यौन उत्पीड़न करने वाले व्यक्ति…