नवीन और गौतम संग नजर आए नीतीश राणा, कहीं विराट की लड़ाई से कोई कनेक्शन तो नहीं ?
Updated on
20-05-2023 08:09 PM
कोलकाता:आईपीएल 2023 का 68वां मुकाबला कोलकाता नाइटराइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच 20 मई को कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाना है। दोनों ही टीमों का इस सीजन यह आखिरी लीग स्टेज मुकाबला है। इतना ही नहीं बल्कि कोलकाता और लखनऊ के लिए प्लेऑफ के लिहाज से यह मैच काफी ज्यादा अहम है। ऐसे में कोलकाता में हमें एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है। वहीं इस बड़े मैच से पहले केकेआर के कप्तान नीतीश राणा, एलएसजी के मेंटोर गौतम गंभीर और तेज गेंदबाज नवीन उल हक के साथ बैठे हुए नजर आए। उनकी यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
गंभीर और नवीन के साथ नजर आए नीतीश राणा
जब से स्टार क्रिकेटर विराट कोहली की नवीन उल हक और गौतम गंभीर से लड़ाई हुई है, तब से नवीन और गंभीर काफी ज्यादा चर्चा में बने हुए हैं। इतना ही नहीं बल्कि विराट के फैंस सोशल मीडिया पर दोनों को ट्रोल भी कर रहे हैं। ऐसे में अब कोलकाता और लखनऊ के मैच से पहले नीतीश राणा, गौतम गंभीर और नवीन उल हक के साथ बैठे हुए नजर आए।
इस तस्वीर में गंभीर और नवीन खाना खा रहे हैं, जबकि नीतीश राणा, गौतम की किसी बात पर काफी ज्यादा गंभीर नजर आ रहे हैं। फैंस अब इस मीटिंग को एक बार फिर विराट के साथ हुई लड़ाई के साथ जोड़ रहे हैं। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रही है। वहीं नवीन, विराट कोहली से हुई लड़ाई के बाद काफी ज्यादा गौतम गंभीर के साथ नजर आते हैं।नवीन और विराट के बीच क्यों हुई थी तकरार?
दरअसल, लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच लखनऊ के इकाना स्पोर्ट्स स्टेडियम में एक बहुत ही रोचक मुकाबला खेला गया था। इस मैच में कोहली काफी ज्यादा आक्रमक रूप में नजर आए थे। जब नवीन उल हक बल्लेबाजी करने आए थे तो विराट ने उन्हें स्लेज भी किया था। ऐसे में नवीन को विराट की स्लेजिंग बिल्कुल पसंद नहीं आई और उन्होंने मैच के बाद कोहली से हाथ मिलाते समय अपना गुस्सा जाहिर किया था। उनके ऐसा करने से बात काफी ज्यादा आगे बढ़ गई थी। दोनों टीमों के बीच माहौल काफी ज्यादा गरमा गया था। इस दौरान मैच के बाद गौतम गंभीर और विराट कोहली के बीच भी जमकर बहस हुई थी।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…