नई दिल्ली: नए साल के पहले दिन (Happy New Year) भी कोहरे का कहर कम नहीं हुआ। उत्तर भारत में एक तो कड़ाके की ढंड पड़ रही है। ऐसे में कोहरा घना हो तो ट्रेन का लेट होना स्वाभाविक है। वैसे, दिल्ली और आसपास के इलाकों में कोहरे (Fog) से आज कुछ राहत है। तब भी देश के विभिन्न इलाकों से दिल्ली आने वाली ट्रेनें आज भी प्रभावित हैं। बिहार के गया से आने वाली महाबोधि एक्सप्रेस आज करीब छह घंटे की देरी से नई दिल्ली आ रही है।
गोंडवाना एक्सप्रेस छह घंटे लेट
छत्तीसढ़ के रायगढ़ से चांपा, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, नागपुर, इटारसी, भोपाल, विदिशा, बीना, ललितपुर, झांसी, ग्वालियर, आगरा, मथुरा होते हुए हजरत निजामुद्दीन आने वाली 12409 गोंडवाना एक्सप्रेस, आज करीब छह घंटे की देरी से चल रही है। इसी तरह बरौनी से चल कर नई दिल्ली आने वाली 02563, क्लोन स्पेशल आज 4.09 घंटे की देरी से नई दिल्ली पहुंच रही है। यह जानकारी सुबह साढ़े सात बजे तक की है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यदि कोहरे की स्थिति में बदलाव हुआ तो ट्रेन के लेट होने का समय घट-बढ़ भी सकता है।
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…