'किस न करें, गले न लगाएं, यह OYO रूम नहीं है', बेंगलुरु ऑटो ड्राइवर ने पैसेंजर्स के लिए लगाया साइन बोर्ड
Updated on
26-11-2025 01:45 PM
बेंगलुरु: टेक सिटी बेंगलुरु में एक ऑटो रिक्शा चालक ने यात्रियों के लिए कुछ अनोखे नियम बनाए हैं। इन्हें उसने अपनी गाड़ी में एक साइन बोर्ड पर लगाया है। इस बोर्ड पर 'नो किसिंग', 'नो हगिंग', 'नो स्मोकिंग' जैसी बातें लिखी हैं। जो यात्रियों को मुस्कुराने पर मजबूर कर रही हैं। इतना ही नहीं उन्हीं साइन बोर्ड पर यह भी लिखा था, बच्चे सेल फोन इस्तेमाल न करें..जैसी बातें भी लिखी हैं, जो थोड़ी अटपटी अंग्रेजी में होने के बावजूद अपना मतलब साफ बता रही हैं।
ऑटो चालक ने क्यों लगाया ऐसा साइन बोर्ड? ऑटो चालक ने बताया कि ये नियम इसलिए बनाए गए हैं क्योंकि आजकल के युवा ऑटो में अजीबोगरीब हरकतें करते हैं। उन्होंने कहा कि आजकल के लड़के-लड़कियों में बड़ों के लिए सम्मान नहीं रहा। बच्चों के पास खूब पैसे होते हैं और वे घर पर भी शिष्टाचार नहीं सीखते। उन्होंने आगे बताया कि कुछ युवा ऑटो में ऐसी हरकतें करते हैं जो शोभा नहीं देतीं, जैसे एक-दूसरे को चूमना, गले लगाना, या फिर आपत्तिजनक वीडियो देखना।
अभद्र पैसेंजर्स को दिखाते हैं साइन बोर्ड चालक ने यह भी बताया कि कुछ लोग सिगरेट पीते हैं और मना करने पर सुनते नहीं। वे कहते हैं कि आपका काम गाड़ी चलाना है, यह आपका काम नहीं है। सिगरेट की चिंगारी से ऑटो की सीट खराब हो सकती है, जिसका खर्चा उन्हें ही उठाना पड़ता है। इसलिए उन्होंने झंझट से बचने के लिए यह साइन बोर्ड लगा दिया है। जब कॉलेज के छात्र-छात्राएं कुछ गलत करते हैं, तो वह उन्हें डांटते हैं और साइन बोर्ड दिखाते हैं।
साइन बोर्ड सोशल मीडिया पर छाया हमारे सहयोगी विजयकर्नाटक डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, बेंगलुरु में आजकल ऑटो और कैब में सफर करने वाले कुछ लोग अभद्र व्यवहार करते हैं और ड्राइवरों से भी ठीक से पेश नहीं आते। वे गाड़ी में सिगरेट पीते हैं या गुटखा खाते हैं। ऐसे व्यवहारों पर लगाम लगाने के लिए बेंगलुरु के कुछ ऑटो चालकों ने यात्रियों के लिए अपनी उम्मीदों की एक सूची बनाकर उसे साइन बोर्ड के रूप में लगाया है। हाल ही में बेंगलुरु के एक कैब चालक द्वारा यात्रियों के लिए 6 सूत्रीय साइन बोर्ड लगाने का मामला सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
अमृतसर: शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने पंजाब में पेपर लीक मामले को लेकर भगवंत मान सरकार और आम आदमी पार्टी पर हमला किया है। उन्होंने कहा…
ग्वालियर: सिंधिया राजघराने में संपत्ति विवाद वर्षों पुराना है। रॉयल फैमिली की संपत्ति का बंटवारा होना है। संपत्ति का बंटवारा ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके तीनों बुआओं के बीच होनी है।…
चंडीगढ़: पंजाब, हरियाणा और देश के कई अन्य राज्यों के हजारों किसान मंगलवार को दिल्ली की ओर कूच कर रहे हैं। किसान राजधानी में आयोजित होने वाली 'किसान महापंचायत' में…
ग्रेटर नोएडा: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ा एक्शन लेते हुए ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक सतिंदर सिंह भसीन और उनकी शेल कंपनियों से जुड़ी 389 अचल…
नई दिल्ली, भारत में पहली बार डेंगू की वैक्सीन को मंजूरी मिल गई है। ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने ताकेदा बायोफार्मास्यूटिकल्स इंडिया की वैक्सीन QDENGA को बाजार में इस्तेमाल…