‘डर की कोई बात नहीं’, विपक्षी दलों की बैठक के पहले बोले तेजस्वी- मोदी नहीं मुद्दों पर होगी बात
Updated on
22-06-2023 07:00 PM
पटनाः आरजेडी के वरिष्ठ नेता और बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 मुद्दों पर लड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में कोई व्यक्ति विशेष नहीं, बल्कि मुद्दा अहम होगा। पटना में पत्रकारों से बातचीत में तेजस्वी यादव ने सामान विचारधारा वाले दलों की 23 जून को पटना में बैठक हो रही है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में वोटों का बिखराव रोकने पर चर्चा होगी।
वोटों के बिखराव पर रोक की दिशा में पहल
तेजस्वी यादव ने साफ किया कि विपक्षी दल किसी के डर-भय से एक साथ नहीं आ रहे, बल्कि जनता के मुद्दों को लेकर एक मंच पर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि आरजेडी समेत अन्य विपक्षी दलों की कोशिश है कि सामान विचाराधारा वाले वोटों के बिखराव पर रोक लगे। तेजस्वी यादव ने कहा कि डर की बात करने वाले को पहले यह बताना चाहिए कि क्या वे सभी किसी डर में एनडीए में शामिल हुए हैं।
बेरोजगारी और महंगाई चुनाव में अहम मुद्दा होगा
तेजस्वी यादव ने कहा कि सत्ता पर किसी एक दल का एकाधिकार नहीं होता, जो आज है, कल उसे जाना होगा। जो आता है वह जाता है। इसी तर्ज पर केंद्र में भी बड़ा बदलाव होगा। जनता ने मन बना लिया है। इस बार के चुनाव में गरीबी, बेरोजगारी और महंगाई अहम मुद्दा होगा। जनता महंगाई और बेरोजगारी से परेशान है और बदलाव चाहती है।
23 जून को होने वाली बैठक कामयाब होगी!
तेजस्वी यादव ने कहा कि विपक्षी दलों की बैठक काफी अच्छी पहल है। जब वे आरजेडी और जेडीयू एक साथ आए हैं, तब से उन लोगों की ओर से ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। ये मौका आया है। सब लोग आएंगे। अपनी बात को रखेंगे। उन्होंने कहा कि विपक्ष में कोई भी ऐसा नेता नहीं मिलेगा, जो सिर्फ मीडिया से निर्मित है। विपक्ष में ऐसे नेता है, जो सीधे जनता से संवाद करते है, प्रशासनिक, सामाजिक, राजनीतिक और गुड गवर्नेंस का अनुभव है। ऐसे में 23 जून को होने वाली बैठक काफी कामयाब होगी।
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के आंदोलन में हजारों लोग पहुंचे, कहीं किसी ने डिजिटल क्रांति से आंदोलन का रुख मोड़ा तो किसी ने भूखे रहकर लेकिन उन्हीं के बीच…
नई दिल्ली: भारत में फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (FCRA) उन कानूनों में से एक है जो हर कुछ सालों में चर्चा का विषय बन जाता है। लेकिन क्यों? इस कानून…
नई दिल्ली: नीट-यूजी पेपर लीक के मुद्दे पर दिल्ली के जंतर-मंतर पर कई दिनों तक कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में आंदोलन जारी रहा। आखिरकार 25 जुलाई को सरकार झुकी…
नई दिल्ली, लोकसभा में दोपहर 2 बजे से पेपर लीक से जुड़े 'पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026' पर चर्चा शुरू हो गई है। इस विधेयक में 2024…
कोयंबटूर: तमिलनाडु की थलपति विजय सरकार ने मेकेदातु बांध को लेकर अपना स्टैंड क्लियर कर दिया है। सरकार का कहना है कि कर्नाटक को प्रस्तावित मेकेदातु बैलेंसिंग रिजर्वॉयर प्रोजेक्ट पर…
इंदौर: चंदन नगर थाना में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक को दुष्कर्म के गंभीर आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोप है कि पुलिसकर्मी ने सीएम हेल्पलाइन पर…
वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक स्कूल की शिक्षिका की अमानवीयता का मामला सामने आया है। आरोप है कि पांच साल के मासूम के पैंट में पेशाब करना शिक्षिका…