कोई मुसलमान सनातन को गाली नहीं दे रहा.. अभिजीत भट्टाचार्य क्यों बोले ऐसा? एआर रहमान पर किया चौंकाने वाला खुलासा
Updated on
09-04-2025 05:27 PM
सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य अकसर ही अपने बेबाक बयानों के कारण विवादों में छाए रहते हैं। लेकिन इस बार वह अपने एक इंटरव्यू के कारण सुर्खियों में हैं, जिसमें उन्होंने सनातन धर्म से लेकर मुस्लिम और हिंदू वोट पर अपनी बात रखी। साथ ही उन्होंने सिंगर एआर रहमान को लेकर भी चौंकाने वाला खुलासा किया।
मालूम हो कि अभिजीत भट्टाचार्य ने ये बातें एएनआई के पॉडकास्ट में कहीं। अभी यह पूरा इंटरव्यू आया नहीं है, पर इसका प्रोमो रिलीज किया गया है। इसमें अभिजीत भट्टाचार्य ने सनातन धर्म और एआर रहमान से लेकर उदित नारायण के किसिंग सीन विवाद पर भी बात की।
'मुस्लिम सनातन को गाली नहीं दे रहा है, हिंदू हैं, जिनको मुस्लिम वोट चाहिए'
अभिजीत भट्टाचार्य ने एक सवाल के जवाब में कहा, 'एक भी मुस्लिम बंदा नहीं है, जो सनातन को गाली दे रहा है। ये वो हिंदू लोग हैं, जिनको मुस्लिम वोट चाहिए।' वैसे, प्रोमो में यह अभी रिवील नहीं किया गया है कि उनसे सवाल क्या पूछा गया था।
एआर रहमान करवाते हैं पद्म भूषण और पद्म श्री सम्मानित हस्तियों को इंतजार
वहीं अभिजीत ने सिंगर-म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान को लेकर कहा कि उन्होंने उनके यहां पर पद्म श्री और पद्म भूषण जैसे अवॉर्ड्स से सम्मानित हस्तियों को 2-3 घंटे इंतजार करते देखा है। अभिजीत के मुताबिक, वहां वो लोग बेंच पर घंटों बैठे रहते। अभिजीत बोले, 'रहमान सर के उधर क्या है कि ऐसे-ऐसे पद्म भूषण, पद्म श्री अवॉर्ड से सम्मानित लोगों को नीचे बेंच पर बैठे हुए देखा है। राइटर, फिल्ममेकर...रहमान साहब उतर ही नहीं रहे हैं नीचे...2 घंटा, 3 घंटा...सब बैठे हैं।'
उदित नारायण के किसिंग सीन विवाद पर भी बोले
प्रोमो में अभिजीत भट्टाचार्य से उदित नारायण के किसिंग विवाद के बारे में पूछा गया। इस बारे में वह बोले, 'वो इधर (गाल की ओर इशारा करके) किस दे रहे हैं, और महिला का चेहरा इधर (सामने) चला गया। महिला की गलती थी। उसने चेहरा उधर क्यों किया। चुम्मा दे, चुम्मा दे...फिल्मों में आप ऐसे ओपन दिखाएंगे, तो...।'
जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान जो कुछ भी हुआ, उसे देख विशाल ददलानी भड़क गए हैं। पुलिस ने जिस तरह से प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, छात्रों को पीटा…
अपनी फिल्म 'सतलज' को लेकर चर्चा बटोर रहे सिंगर दिलजीत दोसांज ने अब छात्रों के हक में आवाज उठाई है। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन और उसमें…
राखी सावंत के एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक अवस्थी याद हैं? राखी और अभिषेक ने 'नच बलिए 3' में अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था और फिर करीब तीन साल तक एक-दूसरे को…
बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान एक बार फिर अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्टर ने देर रात इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर कीं,…
पिछले कुछ समय में कई बड़ी फिल्में एकसाथ रिलीज हुईं जिनमें क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' ने ऊंची दहाड़ लगाई है। वहीं पिछले कई दिनों से चल रही बॉलीवुड फिल्मों…
कॉकरोच जनता पार्टी के आह्वान पर सोमवार को संसद मार्च प्रस्तावित है। हजारों की संख्या में छात्र और प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पर जमा हुए हैं। हालांकि, सुबह करीब 9:30-10:00 बजे रैली…
बॉलीवुड में रातों-रात सुपरस्टार बने अहान पांडे और एक्ट्रेस अनीत पड्डा स्टारर रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'सैयारा' का टाइटल बनाने वाले म्यूजिक कम्पोजर और सिंगर तनिष्क बागची ने मेकर्स पर आरोप…