घबराने की जरूरत नहीं... ट्रेविस हेड को रोकने का प्लान हुआ लीक, पहले 5 ओवर में ही हो जाएगा काम तमाम
Updated on
17-04-2025 07:28 PM
दुबई: वो घड़ी आ चुकी है जिसका हर क्रिकेट फैन को बेसब्री से इंतजार था। चैंपियंस ट्रॉफी के पहले सेमीफाइनल में दुनिया की दो सबसे बड़ी टीमें एक-दूसरे का सामना करने के लिए तैयार हैं। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में जब भारतीय टीम का सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा तो हर किसी की नजरें एक ही खिलाड़ी पर आकर टिक जाएंगी। ट्रेविस हेड। हेड ने हमेशा बड़े मैचों में टीम इंडिया को दिक्कत दी है। ऐसे में अगर भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल खेलना चाहती है तो हेड को हर हाल में रोकना होगा।
हेड को कैसे रोकेगी टीम इंडिया
अब बड़ा सवाल यही है कि हेड को रोका कैसे जाए, क्योंकि अबतक हुए सभी बड़े मुकाबलों में भारतीय गेंदबाज उनके सामने नाकाम ही रहे हैं। हेड की सबसे बड़ी कमजोरी हैं अंदर आती हुई गेंदे। यानी मैच शुरू होने के कुछ ओवर तक अगर टीम इंडिया के तेज गेंदबाज गेंद को अंदर स्विंग करा सके तो हेड का विकेट मिलने का सबसे बड़ा चांस बन सकता है।
पहले भी देखा गया है कि जो गेंद पड़कर अंदर आती हैं उनपर हेड को खासी दिक्कत होती है और वो कई बार अपना विकेट गंवा देते हैं। ऐसे में आज के मैच में मोहम्मद शमी और हार्दिक पंड्या को यह जिम्मेदारी उठानी होगी।
बड़े मैचों में हेड बने मुसीबत
पिछले कई बड़े मुकाबलों में ट्रेविस हेड टीम इंडिया के लिए मुसीबत बने हैं। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियंशिप का फाइनल हो या फिर वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल। हेड ने टीम इंडिया के खिलाफ दोनों मैचों में शतक मारा। वहीं हाल ही में खत्म हुई बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में भी हेड टीम इंडिया के ऊपर भारी पड़े थे।
टीम इंडिया का विजय रथ
चैंपियंस ट्रॉफी में अबतक कमाल का प्रदर्शन दिखाते हुए टीम इंडिया ने तीन मैचों में अपनी लगातार तीसरी जीत हासिल की। पहले टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 6 विकेट से हराया इसके बाद पाकिस्तान को 6 विकेट से हराकर टीम ने सेमीफाइनल का टिकट कटाया। अब न्यूजीलैंड को 44 रन से मात देकर टीम बिना कोई मैच गंवाए सेमीफाइनल तक पहुंच गई है। आगे टीम इंडिया को आज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल खेलना है।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…