टैक्स अधिकारियों को कोई नया पावर नहीं दिया गया है... वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने क्यों कहा ऐसा?
Updated on
13-08-2025 02:39 PM
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नए इनकम टैक्स (नंबर 2) बिल 2025 में वर्चुअल डिजिटल स्पेस में तलाशी और जब्ती के प्रावधानों से जुड़ी चिंताओं पर मंगलवार को कहा कि टैक्स अधिकारियों को ‘कोई नया पावर नहीं दिया गया है।’ उन्होंने कहा कि इस बारे में सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेज (CBDT) जल्द ही एक स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसिजर जारी करेगा, जिसमें बताया जाएगा कि सर्च के दौरान असेसी के कंप्यूटर सिस्टम्स से हासिल पर्सनल इंफॉर्मेशन का किस तरह उपयोग किया जाएगा।
राज्यसभा में इनकम टैक्स (नंबर 2) बिल 2025 पर चर्चा का जवाब देते हुए वित्त मंत्री ने कहा, ‘कुछ सांसदों ने इस बारे में सवाल किए थे। मैं यह स्पष्ट कर देना चाहती हूं कि सर्च प्रोविजन को रेशनलाइज किया गया है। ऐसा उन मामलों को कवर करने के लिए किया गया है, जहां कुछ टेक्नॉलॉजिकल चैलेंज हो।’ सीतारमण ने कहा, ‘टैक्स अधिकारियों को कोई नया पावर नहीं दिया गया है। लेकिन आशंका दूर करने के लिए CBDT जल्द एक SOP जारी करेगा, जिसमें बताया जाएगा कि सर्च के दौरान मिलने वाली पर्सनल इंफॉर्मेशन का किस तरह उपयोग किया जाएगा।’
वित्त मंत्री की मुख्य बातें
वर्चुअल डिजिटल स्पेस से जुड़े प्रावधानों में टैक्स अफसरों को कोई नया पावर नहीं दिया गया है
SOP में बताएंगे, कर दाता की निजी जानकारी का किस तरह उपयोग किया जाएगा
टेक्नॉलॉजिकल चुनौतियों के चलते कंप्यूटर सिस्टम्स की परिभाषा का दायरा बढ़ाया
कंप्यूटर सिस्टम्स की परिभाषा
बिल में कंप्यूटर सिस्टम्स की परिभाषा का दायरा बढ़ाए जाने के बारे में कुछ सांसदों के सवालों के जवाब में वित्त मंत्री ने कहा, ‘कंप्यूटर सिस्टम्स की परिभाषा का दायरा बड़ा होना ही चाहिए। आजकल कई तरह के कंप्यूटर सिस्टम आ रहे हैं। टेक्नॉलजी तेजी से बदल रही है। आजकल अधिकतर डेटा अत्याधुनिक डिजिटल डिवाइसेज में स्टोर किए जाते हैं।’ उन्होंने कहा, ‘कभी-कभी टैक्सपेयर भी जांच में सहयोग नहीं करे। वे कंप्यूटर एक्सेस नहीं देते, पासवर्ड नहीं बताते। उनके अनुसार पासवर्ड वहां होते हैं, जिस देश से वे आए होते हैं। ऐसे में अधिकारी क्या करें? हर आशंका दूर करने के लिए CBDT जल्द एक SOP जारी करेगा।’
नई दिल्ली: रेयर अर्थ को नए जमाने की टेक्नोलॉजी की रीढ़ कहा जाता है। इनका यूज इलेक्टिक वीकल, इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन और डिफेंस में होता है। अभी इसकी सप्लाई चेन पर…
नई दिल्ली: होर्मुज जलडमरूमध्य में एक बार फिर से संकट गहरा गया है। यही वजह है कि कच्चे तेल की ढुलाई पर एक बार फिर से जियोपोलिटकल रिस्क प्रीमियम (Geopolitical…
नई दिल्ली: सरकार ने अनुराग जैन को नीति आयोग का नया सीईओ नियुक्त किया है। अनुराग जैन मध्य प्रदेश कैडर के 1989 बैच के IAS अधिकारी हैं। कैबिनेट की नियुक्ति…
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप की कंपनी इंडियन होटल्स कंपनी (IHCL) के शेयरों में आज शुरुआती कारोबार में करीब 2% गिरावट आई। बीएसई पर यह…
नई दिल्ली: पूंजी बाजार में एथिकल इन्वेस्टिंग को बढ़ावा देने के लिए NSE ने निफ्टी 500 अहिंसा इंडेक्स की शुरुआत की है। इसमें निफ्टी 500 की उन कंपनियों को शामिल…
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इंपोर्टेड जेनेरिक दवाओं पर चरणबद्ध तरीके…