Select Date:

भारत में आईफोन को लेकर ट्रंप की किसी ने नहीं सुनी, टाटा और होन हाई ने एक साथ दिए झटके, जानें क्या किया ऐसा

Updated on 20-05-2025 12:45 PM
नई दिल्ली: भारत में आईफोन के निर्माण को लेकर लगता है अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। उनके बयान को न तो आईफोन बनाने वाली कंपनी ऐपल गंभीरता से ले रही है और न ही इसकी मैन्युफैक्चरिंग करने वाली कंपनियां। तभी तो टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स और ताइवान की कंपनी होन हाई प्रिसिजन इंडस्ट्री (Hon Hai Precision Industry Co.) ने भारत में आईफोन के निर्माण को लेकर ट्रंप को झटके दिए हैं।

टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स ने होसुर में iPhone 16 और iPhone 16e को असेंबल करना शुरू कर दिया है। जानकारों का कहना है कि इससे टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स, स्मार्टफोन सप्लाई चेन में एक बड़ा नाम बन सकता है। अभी तक इस क्षेत्र में ताइवान की कंपनियों जैसे फॉक्सकॉन का दबदबा है।

टाटा ने शुरू की नई यूनिट

टाटा ग्रुप की इस कंपनी ने मोबाइल फोन असेंबली के लिए होसुर प्लांट में एक नई यूनिट शुरू की है। सूत्रों के अनुसार, अभी तक टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स होसुर में iPhone के लिए सिर्फ बाहरी ढांचे बनाती थी। एक सूत्र ने बताया कि पहले टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स कर्नाटक में विस्ट्रॉन फैसिलिटी में असेंबली का काम करती थी। कुछ महीने पहले, उन्होंने होसुर कैंपस में एक नया प्लांट शुरू किया है। इसमें शुरुआत में दो लाइनें लगाई गई हैं और जल्द ही चार और लाइनें लगाने की योजना है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 July 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक समूह टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की सालाना आम बैठक (AGM) अगले महीने होनी है। लेकिन इसमें अड़चन आ सकती है।…
 27 July 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव कम होने से आज शुरुआती कारोबार में कच्चे तेल में गिरावट आई है। अमेरिका और ईरान ने फिलहाल एकदूसरे के ठिकानों पर हमले रोक…
 27 July 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव कम कम होने और कच्चे तेल की कीमत में गिरावट से आज दुनिया भर के शेयर बाजारों में तेजी आई है। उसका असर घरेलू…
 27 July 2026
नई दिल्ली: मार्च से जून के बीच विदेशी निवेशकों ने भारतीय बाजार में भारी बिकवाली की। लेकिन जुलाई में यह सिलसिला टूट गया। जुलाई में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPIs) ने…
 27 July 2026
नई दिल्ली: दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तेजी से बढ़ रही इकॉनमी है। लेकिन देश की इकॉनमी पर एक ऐसा जंग लगा है जो सालाना 14 लाख करोड़ रुपये…
 27 July 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और इजरायल ने 28 फरवरी को ईरान पर हमला किया था। इससे दुनिया भर में हाहाकार मच गया था। कच्चे तेल की कीमत कई महीनों तक 100…
 23 July 2026
नई दिल्ली: रेयर अर्थ को नए जमाने की टेक्नोलॉजी की रीढ़ कहा जाता है। इनका यूज इलेक्टिक वीकल, इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन और डिफेंस में होता है। अभी इसकी सप्लाई चेन पर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: होर्मुज जलडमरूमध्य में एक बार फिर से संकट गहरा गया है। यही वजह है कि कच्चे तेल की ढुलाई पर एक बार फिर से जियोपोलिटकल रिस्क प्रीमियम (Geopolitical…
 23 July 2026
नई दिल्‍ली: सरकार ने अनुराग जैन को नीति आयोग का नया सीईओ नियुक्‍त किया है। अनुराग जैन मध्‍य प्रदेश कैडर के 1989 बैच के IAS अधिकारी हैं। कैबिनेट की नियुक्ति…
Advt.