'उनकी कोई परवाह भी नहीं करता', नेपाल की हार पर बुरी तरह भड़के आकाश चोपड़ा, बड़ी टीमों को खूब सुनाया
Updated on
09-02-2026 01:29 PM
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में नेपाल की टीम ने दो बार की चैंपियन टीम इंग्लैंड को आखिर तक कड़ी टक्कर दी। इस मैच में इंग्लैंड की टीम ने 7 विकेट खोकर 184 रन बोर्ड पर लगाए। वहीं नेपाल की टीम आखिर तक लड़कर भी 180 रन तक पहुंच पाई और 4 रन से ये मुकाबला हार गई। इस मैच के बाद नेपाल की टीम की दुनियाभर में जमकर तारीफ हो रही है। लेकिन इसी बीच भारत के पूर्व ओपनर और मशहूर कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने नेपाल की जीत पर एक अलग बयान दिया है।
आकाश चोपड़ा बड़ी टीमों पर हुए नाराज
नेपाल की टीम इंग्लैंड की टीम को मैच में लगभग हरा ही दिया था। लेकिन आखिरी ओवर में नेपाल सिर्फ 10 रन बनाने से चूक गई। आकाश चोपड़ा का मानना है कि यदि बड़ी टीमों ने नेपाल के साथ लगातार क्रिकेट खेला होता तो नेपाल के साथ ऐसा नहीं होता और शायद नेपाल इंग्लैंड को हराने में कामयाब रहती। आकाश ने कहा, मैं सहयोगी या उससे थोड़ी कम रैंक वाली टीमों के साथ हम जो कर रहे हैं, उसके बारे में बात करने जा रहा हूं। यह सिर्फ नाममात्र की भागीदारी है। यह दिखावटी काम है। यह प्रशंसा का पद नहीं है, कि वे अच्छा काम करें और फिर दो साल बाद आप उन्हें याद रखें। आप कहेंगे, 'शाबाश, धन्यवाद, लेकिन इसके बाद हम आपसे बात नहीं करेंगे।'
क्यों नहीं खेलती बड़ी टीमें?
आकाश चोपड़ा ने कहा, 'इससे हमें कोई फर्क नहीं पड़ता। हम आगे बढ़ते हैं। हम अपने घर जाते हैं और अपने द्विपक्षीय मैच और टूर्नामेंट खेलते हैं। कोई उनकी परवाह नहीं करता। जब मैं उन्हें दबाव में बिखरते हुए, निर्णायक क्षणों को समाप्त करने में असमर्थ या दबाव बनाए रखने में असमर्थ देखता हूं, तो ये सब होता रहता है।'
नेपाल की टीम ने जीते दिल
मैच की बात करें तो नेपाल की टीम ने इंग्लैंड के 185 रन के जवाब में 6 विकेट खोकर 180 रन बना लिए थे। नेपाल की टीम के लिए लोकेश बाम ने नाबाद 39 रन की पारी सिर्फ 20 गेंद पर ठोक दिए। इस पारी में 4 चौके और 2 छक्के शामिल थे। वहीं दीपेंद्र सिंह ने 29 गेंद पर 44 रन की पारी खेली। हालांकि आखिरी ओवर में सैम करन ने 10 रन का बचाव कर लिया और नेपाल की टीम मैच जीतने से चूक गई।
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल में स्पेन ने निको विलियम्स को 74वें में मैदान पर उतारा। वह स्टार्टिंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। विंगर की भूमिका में…
लंदन: लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में भले ही भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन हिटमैन रोहित शर्मा के अद्भुत…
लंदन: लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए तीसरे वनडे में भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ 27 रनों से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, रोहित शर्मा बेहतरीन लय में…
नई दिल्ली: बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। पहले मैच में शिकस्त झेलने के बाद बांग्लादेशी टीम ने इस मैच…
नई दिल्ली: क्रिकेट जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। वेस्टइंडीज के महानतम और खेल इतिहास के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर्स में शुमार सर गार्फील्ड सोबर्स का 89 साल…
नई दिल्ली: बीसीसीआई ने शुक्रवार को रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ रविवार को लॉडर्स पर तीसरा वनडे उनका आखिरी…
नई दिल्ली: क्रिकेट जगत के इतिहास में एक ऐसे चैप्टर का अंत हो गया, जिसने क्रिकेट को विश्व मंच पर नई पहचान दिलाई। वेस्टइंडीज क्रिकेट को दुनिया के नक्शे पर…