प्रॉपर्टी का नया हब बना नोएडा! एयरपोर्ट, सेमीकंडक्टर प्लांट, एक्सप्रेसवे...यूं ही नहीं बढ़ रही जमीन की कीमत
Updated on
06-10-2024 12:45 PM
नई दिल्ली: पहले जब भी बड़े शहरों में प्रॉपटी खरीदने की बात आती थी, दिल्ली और मुंबई के नाम सामने आते थे। लेकिन पिछले कुछ वर्षों से तस्वीर बदल रही है। देश-दुनिया के लोग रहने और कारोबार के लिए उत्तर प्रदेश और एनसीआर के प्रमुख शहर नोएडा की ओर रुख कर रहे हैं। यही कारण है कि नोएडा में जमीन की कीमत आसमान छूने लगी है। एक रिपोर्ट के मुताबिक तिमाही के आधार पर साल 2024 में यहां जमीन की कीमत में 7 फीसदी का उछाल आया है।
नोएडा एनसीआर के प्रमुख शहरों में आता है। दिल्ली से सटे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के इस शहर में पिछले कुछ सालों में कई बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। ऐसे बदलाव जिसने न केवल कारोबार को गति दी है, बल्कि रोजगार के भी मौके बढ़ रहे है। देश का सबसे बड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट भी यहीं बन रहा है। इसके अगले साल अप्रैल से शुरू होने की उम्मीद है। वहीं सेमीकंडक्टर और कई सेक्टर से जुड़ी कंपनियां भी नोएडा में अपने प्लांट लगाने जा रही हैं।
रियल एस्टेट में बूम
नोएडा में हो रहे विकास को देखते हुए यहां रियल एस्टेट में बूम आ गया है। पहले जहां किफायती मूल्य के प्रोजेक्ट ज्यादा हुआ करते थे, वहीं इस प्रीमियम लग्जरी रेंज के प्रोजेक्ट शुरू हो गए हैं। डेवलपर्स 5 करोड़ रुपये से अधिक कीमत वाले प्रीमियम लग्जरी प्रोजेक्ट शुरू कर रहे हैं। यह बदलाव मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर, बेहतर कनेक्टिविटी और लक्जरी लाइफ जीने की बढ़ती इच्छा बताता है।
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…