Select Date:

नोकिया ने लॉन्च किया नया बजट स्मार्टफोन:9,999 रु में मिलेगा C-31, इसमें 6.7 इंच का HD डिस्प्ले और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप

Updated on 16-12-2022 05:53 PM

नोकिया ने नया बजट स्मार्टफोन C31 लॉन्च कर दिया है। इसमें 3 GB रैम के साथ 32 GB तक की स्टोरेज मिलती है। ये फोन 6.7 इंच के HD डिस्प्ले के साथ आता है। फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस फोन की शुरुआती कीमत 9,999 रुपए रखी गई है।

दो वैरिएंट में लॉन्च हुआ नोकिया C31
कंपनी ने नोकिया C31 स्मार्टफोन को दो वैरिएंट में लॉन्च किया है। इसके 3GB RAM और 32GB स्टोरेज वाले वैरिएंट की कीमत 9,999 रुपए रखी गई है। वहीं इसके 4GB + 64GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 10,999 रुपए है।

इसमें मिलेगा ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में 13 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल व 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर मिलते हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए हैंडसेट में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। फोन में रियर पैनल पर LED फ्लैश दिया गया है।

मिलेगी 5,050mAh की दमदार बैटरी
नोकिया के इस फोन को पावर देने के लिए 5050mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि ये फोन सिंगल चार्ज में 3 दिन की बैटरी लाइफ देगा। नोकिया के अनुसार C31 के बैटरी बेकअप को बढ़ाने के लिए AI टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जा रहा है।

सिक्योरिटी के लिए फेस अनलॉक और फिंगरप्रिंट सेंसर
हैंडसेट में सिक्योरिटी के लिए फेस अनलॉक और फिंगरप्रिंट सेंसर दिए गए हैं। कनेक्टिविटी के लिए Nokia C31 में ब्लूटूथ, 3.5 एमएम हेडफोन जैक, वाई-फाई, माइक्रो यूएसबी पोर्ट, GPS, A-GPS और LTE सपोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। फोन 4G कनेक्टिविटी के साथ मिलेगा।

3 कलर ऑप्शन में मिलेगा ये स्मार्टफोन
यह फोन आपको तीन कलर ऑप्शनचारकोल, मिंट और सियान कलर वेरियंट में आता है। कंपनी ने फिलहाल इस फोन की सेल डेट का खुलासा नहीं किया है, लेकिन खरीद के लिए यह फोन नोकिया की वेबसाइट व रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल (Crude Oil Price) में इन दिनों जो आग लगी हुई है, उससे दुनिया का हर देश परेशान है। यूरोपीय यूनियन (EU) ने तो इससे निजात पाने…
 17 July 2026
नई दिल्ली: इनकम टैक्स विभाग ने चालू वित्त वर्ष (2026-27) के लिए कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स (CII) बढ़ा दिया है। इसका इस्तेमाल जमीन-जायदाद (प्रॉपर्टी), शेयर और गहने बेचने पर होने वाले…
 17 July 2026
नई दिल्ली: सैटकॉम के क्षेत्र में एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक को कड़ी टक्कर मिलने वाली है। स्पेस रेगुलेटर IN-SPACe ने रिलायंस जियो के लगभग 1,600 लो अर्थ ऑर्बिट (LEO)…
 17 July 2026
नई दिल्‍ली: यह कहानी है मुंबई के रहने वाले अमन सेन की। उन्‍होंने लीक से हटकर अपना खुद का रास्‍ता बनाया। कॉलेज की पढ़ाई बीच में ही छोड़कर उन्‍होंने कारोबार…
 17 July 2026
नई दिल्ली: अगर आप कोई मकान किराए पर लेते हैं तो मकान मालिक को सिक्योरिटी डिपॉजिट देना पड़ता है। यह रकम दो या तीन महीने के किराए के बराबर होती…
 17 July 2026
नई दिल्ली: देश में जल्दी ही प्लास्टिक के नोट देखने को मिल सकते हैं। आरबीआई ने नोटों की छपाई के लिए ओपेसिफाइड पॉलिमर सब्सट्रेट शीटों के निर्माण तथा आपूर्ति के…
 17 July 2026
कानपुर: कानपुर का अपना पराग मिल्क ब्रैंड जल्द ही आम लोगों के घरों में दोबारा दस्तक देगा। नैशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड ने मदर डेयरी ब्रैंड से 2019 से तैयार मिल्क…
 16 July 2026
नई दिल्ली: एशियाई बाजारों में गिरावट के बीच घरेलू शेयर बाजार आज तेजी के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 250 अंक से अधिक उछल गया जबकि नेशनल स्टॉक…
 16 July 2026
नई दिल्ली: रूसी कच्चा तेल खरीदने वाले देशों पर अमेरिका के प्रस्तावित टैरिफ से ग्लोबल ऑयल मार्केट में नई अस्थिरता आ सकती है। लेकिन, सीमित अतिरिक्त प्रोडक्शन क्षमता और जारी…
Advt.