Select Date:

नोरा फतेही की बढ़ी मुश्‍क‍िलें! NCW ने दिया आख‍िरी मौका, 'सरके चुनर तेरी' विवाद में संजय दत्त को भी समन

Updated on 07-04-2026 12:58 PM
कनाडा मूल की बॉलीवुड डांसर, एक्‍ट्रेस और सिंगर नोरा फतेही की मुश्‍क‍िलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। कन्‍नड़ फिल्‍म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर तेरी' पर विवाद और बवाल अभी शांत नहीं हुआ है। राष्‍ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने नोरा फतेही को एक आख‍िरी मौका दिया है कि वह आयोग के सामने पेश हों और अपनी बात रखें। इसके लिए आयोग ने 27 अप्रैल को सुनवाई की तारीख तय की है। आयोग कहीं ना कहीं नोरा से नाराज है, क्‍योंकि सोमवार 6 अप्रैल को हुई सुनवाई में वह खुद पेश नहीं हुईं, बल्‍क‍ि अपने वकील के जरिए बात रखने की कोश‍िश की। लेकिन आयोग ने यह स्‍वीकार करने से इनकार कर दिया। मामले में एक्‍टर संजय दत्त को भी समन जारी किया गया है।

राष्‍ट्रीय महिला आयोग ने विवादित गाने 'सरके चुनर तेरी' के आपत्तिजनक बोल का स्वतः संज्ञान लिया था। न्‍यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, सोमवार 6 अप्रैल को इस पर सुनवाई थी। इस दौरान नोरा फतेही के वकील NCW के सामने पेश हुए, लेकिन आयोग ने वकील के जरिए प्रतिनिधित्व स्वीकार करने से इनकार कर दिया और निर्देश दिया कि एक्‍ट्रेस को खुद मौजूद रहना होगा।

अगली सुनवाई में खुद पेश नहीं हुईं नोरा फतेही तो एक्‍शन!

महिला आयोग की ओर से जारी बयान में कहा गया, 'नोरा फतेही को 27 अप्रैल, 2026 को आयोग के सामने खुद पेश होने का आखिरी मौका दिया गया है।' सोमवार को सुनवाई की अध्यक्षता NCW की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने की। समझा जाता है कि यदि एक्‍ट्रेस अगली सुनवाई में भी पेश नहीं होती हैं तो उन पर एक्‍शन लिया जा सकता है।

'सरकी चुनर तेरी' के गीतकार और निर्माता ने माफी मांगी

सोमवार को हुई सुनवाई के दौरान, फिल्‍म 'केडी: द डेविल' के गीतकार रकीब आलम, डायरेक्‍टर प्रेम, और KVN प्रोडक्शंस के प्रतिनिधि गौतम केएम और सुप्रित, आयोग के सामने पेश हुए। इन सब ने आयोग से माफी मांगी। आयोग के मुताबिक, सोमवार को सुनवाई में मौजूद लोगों ने लिखित माफी मांगी और स्वीकार किया कि गाने का 'समाज पर नकारात्मक प्रभाव' पड़ा है। उन्होंने पैनल को यह भी बताया कि वे अगले तीन महीनों में महिला सशक्तिकरण के लिए पहल करेंगे और इसकी एक रिपोर्ट सौंपेंगे।

'महिलाओं की गरिमा से समझौता नहीं '

NCW की अध्‍यक्ष विजया रहाटकर ने गाने के बोलों पर चिंता जताते हुए कहा कि यह महिलाओं की गरिमा के खिलाफ हैं। उन्होंने उन दलीलों को भी खारिज कर दिया कि जिन लोगों को समन भेजा गया है उन्हें गीत के बोल और उसके अर्थ की जानकारी नहीं थी। विजया रहाटकर ने नाराजगी जाहिर करते हुए आगे कहा, 'क्रिएटिविटी के नाम पर महिलाओं की गरिमा से समझौता नहीं किया जा सकता।'

संजय दत्त को भी समन जारी, इसी महीने 30 अप्रैल को रिलीज होगी फिल्‍म

आयोग ने एक्‍टर संजय दत्त को भी समन जारी किया है। उन्‍हें इस मामले में 8 अप्रैल को आयोग के सामने पेश होने का निर्देश दिया गया है। जानकारी के लिए बता दें कि अपकमिंग कन्नड़ फिल्म 'KD: The Devil' का गाना 'सरके चुनर तेरी' YouTube पर रिलीज होने के तुरंत बाद ही अपने कथित अश्लील बोल के कारण विवादों में आ गया। सोशल मीडियो से लेकर तमाम मंचों पर इसे भारी विरोध का सामना करना पड़ा। तब से इस गाने को प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया है। डायरेक्‍टर प्रेम की ध्रुव सरजा स्‍टारर यह फ‍िल्म 'KD: The Devil' इसी महीने की 30 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

नोरा फतेही ने वीडियो जारी कर मांगी थी माफी

इससे पहले, नोरा फतेही ने ऑनलाइन ट्रोलिंग और आलोचनाओं के बीच सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर सफाई दी थी। एक्‍ट्रेस ने कहा कि उन्हें गाने के बोल के अर्थ के बारे में पता नहीं था, क्योंकि उन्होंने यह गाना कन्नड़ भाषा में किया था। जबकि मेकर्स ने बाद में इसे हिंदी ट्रांसलेटेड वर्जन में भी रिलीज किया, जिसके बारे में उन्‍हें जानकारी नहीं थी। नोरा ने सफाई देते हुए कहा, 'मैंने यह गाना तीन साल पहले कन्नड़ में शूट किया था। जब मैंने यह गाना शूट किया, तो मैंने इसके लिए हां कह दिया था, क्योंकि यह एक बड़ी फिल्म का हिस्सा था और इसमें संजय दत्त भी थे, तो भला कोई उन्हें मना कैसे कर सकता है? उन्होंने इस गाने को ट्रांसलेट किया। मुझे कन्नड़ नहीं आती, इसलिए मैं उनकी कही बातों पर ही भरोसा करती हूं। उन्होंने अभी जो कुछ भी किया है, जैसे इसे हिंदी में डब करना और इसके बोल बदलना, उसके लिए उन्होंने मुझसे कोई मंजूरी नहीं ली। मुझे इस बारे में बिल्कुल भी पता नहीं था।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
जब साल 2023 में 'OMG 2' रिलीज होने वाली थी, तो इसका सेंसर बोर्ड (CBFC) के साथ काफी विवाद हुआ था। फिल्म में यौन शिक्षा के साथ धार्मिक विषय को…
 17 July 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्‍ट‍िंग करियर की आख‍िरी फिल्‍म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
 17 July 2026
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
 17 July 2026
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…
 17 July 2026
आमिर खान के बाद अब उनकी एक्स-वाइफ किरण राव ने आमरण अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक का सपोर्ट किया है, और मोदी सरकार पर गुस्सा निकाला है। किरण राव ने…
 16 July 2026
क्रिस्टोफर एडवर्ड नोलन। सिनेमा की दुनिया का वो नाम, जिसका जिक्र होते ही हर आंख में चमक आ जाती है। एक ऐसे राइटर-डायरेक्‍टर-प्रोड्यूसर जिनकी फिल्‍मों को क‍िसी स्‍टारपावर की जरूर…
 16 July 2026
'लॉक अप 2' में जब से शिल्पा शिंदे ने एंट्री की है, अंदर का माहौल ही बदल गया है। पहले वह गोविंदा को लेकर उनकी पत्नी सुनीता आहूजा से उलझीं,…
 16 July 2026
सोनम वांगचुक को भूख हड़ताल पर 18 दिन पूरे हो चुके हैं, पर उनका आमरण अनशन अभी भी जारी है, जिसे लेकर आम जनता से लेकर सेलेब्स तक ने चिंता…
 16 July 2026
दिग्‍गज एक्‍टर शेखर सुमन जब से यूट्यूब पर अपना लेट-नाइट टॉक शो 'शेखर टुनाइट' लेकर आए हैं, वह लगातार सुर्ख‍ियों में हैं। मई 2026 में शुरू हुए इस शो के…
Advt.