Select Date:

घना कोहरा और कड़ाके की ठंड से बेहाल दिल्ली समेत उत्तर भारत, IMD ने बताया कब मिलेगी राहत

Updated on 08-01-2023 05:37 PM
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। घर के अंदर जहां लोगों की कंपकंपी छूट रही है वहीं बाहर शीतलहर और कोहरे ने हालत खराब कर रखी है। दिल्ली में तो 10 वर्षों में तीसरी बार जनवरी इतनी ठंडी पड़ी है। मौसम विभाग ने आज के लिए दिल्ली को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं उत्तर भारत के बाकी राज्यों की बात करें तो हालात वहां भी अच्छे नहीं हैं। वहां भी भीषण ठंड ने लोगों को बेहाल कर दिया है। हरियाणा, उत्तरी राजस्थान के कुछ इलाकों, पूर्वी मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में भीषण शीतलहर चलने की संभावना व्यक्त की गई है।
दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट, 10 साल में तीसरी बार इतनी ठंडी जनवरी
राजधानी दिल्ली और उससे सटे इलाकों में ठंड के चलते गिरते तापमान ने हालत टाइट कर दी है। दिल्ली 10 सालों में तीसरी बार जनवरी के महीने में इतनी ठंडी जा रही है। मौसम विभाग ने हालत को देखते हुए आज के लिए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया है। आपको बता दें कि इससे पहले 1 जनवरी 2020 को 2.4 डिग्री और 6 जनवरी 2013 को 1.9 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा था। अधिकतम तापमान 16.7 डिग्री के आस-पास नोट किया गया है। IMD ने बताया कि रविवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं आसमान आज साफ रहेगा। हालांकि शीतलहर से जल्द राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। ताजा अपडेट की बात करें तो दिल्ली के पालम में न्यूनतम तापमान 5.2, सफदरजंग में 1.9, लोधी रोड में 2.8,रिज में 2.2 और आया नगर में 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
NCR के शहरों में भी छूंटी कंपकंपी
दिल्ली के अलावा एनसीआर के इलाकों की बात करें तो यहां भी लोगों की कंपकंपी छूट रही है। शनिवार को गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां जनवरी की सर्दी ने नौ साल का रेकॉर्ड तोड़ा। अगले पांच दिनों तक कोहरा रहने का अनुमान है। फरीदाबाद में इस सीजन का सबसे कम अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहा। यहां से गुजरने वाली नौ ट्रेनें लेट चल रही हैं। नोएडा में पारा गिरकर 2.2 डिग्री तक पहुंच गया जो सामान्य से 5 डिग्री कम है। इससे पहले 7 जनवरी 2014 को पारा 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरा था। गाजियाबाद जिला प्रशासन ने 8वीं तक सभी बोर्ड के स्कूलों को 11 जनवरी तक बंद किए जाने का फैसला किया है। पहले 8 जनवरी तक इन्हें बंद कराया था।
बाकी राज्यों का भी हाल जान लाजिए
दिल्ली के अलावा उत्तर भारत के बाी राज्यों की बात करें तो वहां भी ठंड से हालत खराब है। मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर-पश्चिमी भारत में दो दिन बाद न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की बढ़ोतरी देखी जा सकती है। इससे ठिठुरन भरी ठंड से थोड़ी राहत मिलेगी। हालांकि अधिकतम तापमान में बहुत बढ़ोतरी की संभावना नहीं है। अगले 3 दिन मौसम कैसा रहने वाला है इसपर भी मौसम विभाग ने बताया है। IMD ने बताया कि पूर्वी भारत में अगले 3 दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं होने वाला है। मध्य प्रदेश में से दो से तीन डिग्री सेल्सियस तापमान गिरने वाला है। इससे ठंड बढ़ेगी।
कोहरे का सितम कब तक
बाकी राज्यों की बात करें तो राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़ में भी हालात ठीक नहीं हैं। यहां आज यानी 8 जनवरी को शीतलहर जारी रहेगी। वहीं उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पंजाब, पश्चिम बंगाल, बिहार जैसे राज्यों में अगले 3 दिन क शीतलहर चलेगी। मौसम विभाग ने बताया कि हल्की हवाओं के चलने के कारण इन इलाकों में सुबह और शाम के वक्त घने से बहुत घना कोहरा छाया रहेगा। कोहरे की ही बात करें तो उत्तर प्रदेश में अगले 2 दिन वहीं उत्तराखंड, उत्तरी राजस्थान बिहार, सिक्किम, त्रिपुरा में अगले 3 दिन तक घना कोहर छाया रहेगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
 23 July 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
 23 July 2026
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्‍यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्‍लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
 23 July 2026
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
 23 July 2026
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
 23 July 2026
पटना: बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना में भी उसी तर्ज पर बुधवार को छात्रों ने…
 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
Advt.