Select Date:

इजराइल से मैच खेलकर मुनाफे को गाजा को दान, जंग के बीच नॉर्वे का गजब खेल, बेंजामिन नेतन्याहू होंगे गुस्से से लाल!

Updated on 21-08-2025 01:11 PM
नई दिल्ली: खेल जगत में पिछले कुछ समय से इजराइल का जमकर विरोध हो रहा है। इसी बीच नॉर्वे फुटबॉल महासंघ ने एक चौंकाने वाला फैसला लिया है। नॉर्वे फुटबॉल महासंघ गाजा में मानवीय कार्यों के लिए इजराइल के खिलाफ होने वाले मैच से होने वाले मुनाफे को दान करेगा। इस फैसले से इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को भी गुस्सा आ सकता है।

गाजा को दिया जाएगा मैच के मुनाफे का दाम

यह वर्ल्ड कप क्वालिफाइंग गेम 11 अक्टूबर को ओस्लो में खेला जाएगा। महासंघ को टिकटों की बिक्री से कितनी कमाई होने की उम्मीद है यह अभी स्पष्ट नहीं है। नॉर्वे फुटबॉल महासंघ के अध्यक्ष लिसे क्लावेनेस ने आज एक बयान में इस बात का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि नॉर्वे का फुटबॉल महासंघ गाजा में हो रही मानवीय पीड़ा को देखकर चुप नहीं रह सकता। इसलिए इजराइल के साथ होने वाले वर्ल्ड कप क्वालिफाइंग गेम से होने वाले सारे मुनाफे को गाजा में मदद के लिए दान किया जाएगा।
नॉर्वेजियन फुटबॉल महासंघ की अध्यक्ष लिसे क्लावेनेस ने मंगलवार को एक बयान में कहा, 'हम और कोई भी संगठन गाजा में आम लोगों को हो रही पीड़ा और उन पर हो रहे हमलों को देखकर चुप नहीं रह सकते।' उन्होंने आगे कहा, 'हम यह पैसा एक ऐसे मानवीय संगठन को दान करना चाहते हैं जो गाजा में हर रोज लोगों की जान बचाता है और मौके पर ही आपातकालीन मदद पहुंचाता है।'
इजराइल फुटबॉल महासंघ ने बुधवार को इस फैसले पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने नॉर्वे से 7 अक्टूबर 2023 को हमास द्वारा किए गए हमलों और बंधक बनाए जाने की भी निंदा करने का आग्रह किया। ब्रिटिश अखबार 'द टेलीग्राफ' में छपे एक बयान में इजराइली महासंघ ने नॉर्वे से यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि 'पैसा आतंकवादी संगठनों या व्हेल के शिकार के लिए इस्तेमाल न हो।' व्हेल के शिकार को लेकर नॉर्वे को पहले भी कई बार आलोचना का सामना करना पड़ा है।

नॉर्वे फुटबॉल महासंघ कर रहा तैयारी

नॉर्वे फुटबॉल महासंघ ने कहा कि वे UEFA और स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर 11 अक्टूबर को होने वाले मैच के लिए सुरक्षा व्यवस्था कर रहे हैं। सुरक्षा कारणों से स्टेडियम में 3,000 टिकट कम बेचे जाएंगे। आमतौर पर उलेवाल स्टेडियम में राष्ट्रीय टीम के मैचों के लिए 26,000 दर्शक आते हैं। अक्टूबर 2023 से सुरक्षा कारणों से इजराइल अपने देश में अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेल पा रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.