Select Date:

50 नहीं, अब 5 रुपये जमा करने पर गंगा घाट, विश्वनाथ मंदिर में मिलेंगे चिप्स के पैकेट... बैकफुट पर नगर निगम

Updated on 04-07-2023 06:57 PM
अभिषेक कुमार झा, वाराणसीः उत्तर प्रदेश के वाराणसी में घाट को प्लास्टिक फ्री बनाने के उद्देश्य से एक फरमान ने नगर निगम की खूब किरकिरी कराई।फैसले की व्यवहारिकता को लेकर सोशल मीडिया से लेकर चौराहों पर नगर निगम के इस फरमान की खूब फजीहत हुई। अब फजीहत के बाद नगर निगम ने अपना फैसला तो नही बदला लेकिन इस फरमान में थोड़ा संशोधन किया है। पचास रुपए धरोहर राशि रखवाने की सीमा घटा कर उसे पांच रुपए कर दिया है इसके बाद भी लोग इस नियम के व्यवहारिकता पर लोग सवाल उठा रहे है और पूछ रहे है की आखिर नगर निगम इस नियम को लागू कैसे करेगा और मोनिटार्निंग कैसे करेगा ।

नहीं बदला फरमान, घटा दी धरोहर राशि

फरमान पर फजीहत के बाद नगर आयुक्त शिपु गिरी ने सोमवार की देर शाम 30 जून के अपने आदेश में एक संशोधन किया । शीपू गिरी ने फैसले को तो नहीं बदला लेकिन ₹50 धरोहर राशि रखने की जगह उसे घटाकर ₹5 कर दिया । बाकी सारे नियम पहले की तरह ही है । जिसमे प्लास्टिक फ्री करने के लिए घाट किनारे के दुकानदराओ को ही खाली प्लास्टिक के बोतल डस्टबिन में डालने के बाद ग्राहक को धरोहर राशि वापस करेंगे ।

निगम क्यों नही रखवाता जगह-जगह डस्टबिन

घाट किनारे के छोटे दुकानदार इस अजीबोगरीब फरमान के बाद से बेहद आशंकित हैं। तुलसी घाट पर मैगी और चिप्स बेचने वाले टिंकू ने कहा की ग्राहक खाने पीने का सामान लेते हैं और टहलते हुए दूसरे घाट पर चले जाते हैं ऐसे में हम अगर किसी से ₹5 एक्स्ट्रा मांगेंगे तो वह हमसे झगड़ा करेगा इससे बेहतर होता की घाट पर जगह-जगह नगर निगम डस्टबिन रखवा देता और उसे रूटीन से सफाई करवाता छोटे दुकानदारों पर इस तरह का नियम लादना कतई व्यवहारिक नहीं है इसके अलावा निगम के कर्मचारी चाहे तो घाट पर प्लास्टिक का कचरा फेकने वालो से जुर्माना वसूल सकती है। ऐसे नियम से लोग घाट पर कुछ खरीदने से परहेज करेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 July 2026
कोलकाता: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने साफ किया है कि राज्य के स्कूलों में बच्चों को अंडा दिया जाएगा। बंगाल में पूरी तरह शाकाहारी मेन्यू को लेकर चल…
 30 July 2026
ग्वालियर: मध्य प्रदेश में ऑक्सीटोसिन के अवैध इस्तेमाल और बिक्री को रोकने के लिए 13 साल पहले दिए गए निर्देशों पर अमल न होने का मामला अब तूल पकड़ चुका…
 30 July 2026
शिवसागर: असम के शिवसागर जिले में दिखो नदी का रौद्र रूप देखने के मिला है। इस नदी में आई विनाशकारी बाढ़ ने एक पूरे गांव को महज एक घंटे के…
 30 July 2026
नई दिल्ली/पटना: सुप्रीम कोर्ट में आज गुरुवार को बिहार के मंत्री दीपक प्रकाश से जुड़ी एक याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार से सवाल…
 30 July 2026
नई दिल्ली, केंद्र सरकार ने बुधवार को पहली बार माना कि ई-20 पेट्रोल (20% एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल) इस्तेमाल करने से गाड़ियों को नुकसान पहुंच सकता है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं…
 30 July 2026
कोलकाता, पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में पुलिस ने बुधवार रात एक छापेमारी में ₹28.5 करोड़ से ज्यादा कैश और 15 किलो सोना बरामद किया। सोने की कीमत करीब ₹21.5 करोड़…
 30 July 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को दिल्ली सरकार को आदेश दिया कि 20 जुलाई को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संसद मार्च में घायल प्रदर्शनकारियों का इलाज कराया जाए।सीजेआई सूर्यकांत,…
 28 July 2026
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के आंदोलन में हजारों लोग पहुंचे, कहीं किसी ने डिजिटल क्रांति से आंदोलन का रुख मोड़ा तो किसी ने भूखे रहकर लेकिन उन्हीं के बीच…
 28 July 2026
नई दिल्ली: भारत में फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (FCRA) उन कानूनों में से एक है जो हर कुछ सालों में चर्चा का विषय बन जाता है। लेकिन क्यों? इस कानून…
Advt.