अमेरिका, चीन, जापान, भारत नहीं बल्कि इस अनजान देश ने 13 साल में की है सबसे ज्यादा कमाई
Updated on
28-08-2024 05:56 PM
नई दिल्ली: अमेरिका दुनिया की सबसे बड़ी इकॉनमी है। चीन दूसरे नंबर पर है और पिछले दो दशक से ग्लोबल इकॉनमी का इंजन बना हुआ है। जापान दुनिया की चौथी बड़ी इकॉनमी है। भारत सबसे तेज रफ्तार इकॉनमी है। साथ ही हम दुनिया की पांचवीं बड़ी इकॉनमी हैं। लेकिन पिछले 13 साल में सबसे ज्यादा वेल्थ कमाने के मामले में एक मध्य एशियाई देश में सबको पीछे छोड़ दिया है। Visual Capitalist के मुताबिक साल 2010 के बाद सबसे ज्यादा वेल्थ कमाने के मामले में कजाकस्तान पहले नंबर पर हैं। इससे देश की वेल्थ में पिछले 13 साल में 190% बढ़ोतरी हुई है। कजाकस्तान तेल, यूरेनियम और दूसरे नेचुरल रिसोर्सेज का प्रमुख उत्पादक देश है।
2010 के बाद सबसे ज्यादा वेल्थ कमाने के मामले में चीन दूसरे नंबर पर है। इस देश की वेल्थ में पिछले 13 साल में 185% बढ़ोतरी हुई है। शहरीकरण, रियल एस्टेट में तेजी और फाइनेंशियल सर्विसेज तक पहुंच बढ़ने से चीन की वेल्थ में तेजी से इजाफा हुआ। चीन करीब दो दशक से ग्लोबल इकॉनमी का इंजन बना हुआ है लेकिन हाल के महीनों में वहां आर्थिक मोर्चे पर कई तरह की समस्याएं सामने आई हैं। विदेशी निवेशक वहां के बाजार से पैसा निकाल रहे हैं और लोग पैसा खर्च करने के बजाय बचाने में लगे हैं। रियल एस्टेट संकट के कारण चीन की पूरी इकॉनमी के डूबने का खतरा पैदा हो गया है। इसकी वजह यह है कि चीन की इकॉनमी में रियल एस्टेट की एक तिहाई से ज्यादा हिस्सेदारी है।
भारत का हाल
पिछले 13 साल में सबसे ज्यादा वेल्थ कमाने के मामले में खाड़ी देश कतर तीसरे नंबर पर है। इस देश की वेल्थ 2010 के बाद 157 फीसदी बढ़ी है। गाजा पट्टी के साथ हमास के साथ युद्ध में फंसे इजरायल की वेल्थ पिछले 13 साल में 140% बढ़ी है। इसके बाद भारत का नंबर है। भारत की वेल्थ 2010 से 2023 के बीच 133 फीसदी बढ़ी है। इस लिस्ट में भारत के बाद हॉन्ग कॉन्ग का नंबर है। चीन का हिस्सा बन चुके हॉन्ग कॉन्ग की वेल्थ पिछले 13 साल में 127 फीसदी बढ़ी है।
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…