Select Date:

कोच, सिलेक्टर और IPL में मेंटॉर नहीं बनना... केएल राहुल पर वेंकटेश प्रसाद और आकाश चोपड़ा में ट्विटर 'वार'!

Updated on 21-02-2023 09:15 PM
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के आखिरी दो मैचों के लिए टीम इंडिया का ऐलान हुआ। फैंस की उम्मीद के उलट केएल राहुल टीम इंडिया में बने हुए हैं, लेकिन उन्हें उपकप्तानी गंवानी पड़ी है। उन्हें टीम में बनाए रखने को लेकर पूर्व तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद ने सोशल मीडिया पर आंकड़े शेयर करते हुए खूब भड़ास निकाली। इसके बाद पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने भी केएल राहुल के सपोर्ट में कुछ आंकड़े शेयर किए हैं। साथ ही उन्होंने अपने ट्वीट में यह कहते हुए खुद को निष्पक्ष साबित करने की कोशिश की है कि उन्हें टीम इंडिया में कोई लालच नहीं है।


केएल राहुल टीम में तो हैं, लेकिन माना जा रहा है कि उनपर शुभमन गिल को वरीयता दी जाएगी और वह इंदौर टेस्ट में रोहित शर्मा के पार्टनर होंगे। हालांकि, यह तय करना कोच राहुल द्रविड़ और कप्तान रोहित शर्मा का काम है। राहुल ने अब तक सीरीज में 20, 17 और 1 स्कोर किया, जिसकी वजह से उनकी खूब आलोचना हो रही है। 47 टेस्ट के बाद राहुल का औसत 33.44 हो गया है।भारत के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ और कप्तान रोहित शर्मा ने इसके बावजूद राहुल पर पूरा भरोसा दिखाया। द्रविड़ ने दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड में दाएं हाथ के बल्लेबाजों के शतकों का हवाला दिया, जबकि रोहित ने स्कोर के बजाय खिलाड़ी की क्षमता को देखने की बात की। चयनकर्ताओं ने हालांकि राहुल को उप-कप्तानी से हटा दिया, जिससे 30 वर्षीय को बाहर करने का रास्ता साफ हो गया है।
    पूर्व क्रिकेटरों में भी केएल राहुल को लेकर अलग-अलग राय है। अधिकांश का मानना है कि राहुल को दिए गए अधिक मौके ठीक नहीं हैं तो आकाश चोपड़ा जैसे कुछ लोगों ने राहुल का समर्थन किया है। राहुल के समर्थन में वेंकटेश प्रसाद और आकाश चोपड़ा के बीच एक आंकड़ा वार देखने को मिला। आकाश ने दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में प्रदर्शन का हवाला दिया।

    चोपड़ा ने राहुल के 38.64 के स्वस्थ औसत के स्क्रीनशॉट के साथ कहा- SENA देशों में भारतीय बल्लेबाज ने अच्छा किया शायद यही कारण है कि चयनकर्ता, कोच, कप्तान केएल राहुल का समर्थन कर रहे हैं। उन्होंने इस अवधि के दौरान घर पर 2 टेस्ट खेले हैं। रोहित शर्मा और वाशिंगटन सुंदर (केवल 1 टेस्ट) के बाद सभी भारतीय बल्लेबाजों में सर्वश्रेष्ठ औसत (2020 से SENA देशों में) दिख रहा है।

    साथ ही चोपड़ा ने कहा कि वह बीसीसीआई में कोई भूमिका नहीं चाहते और न ही टीम इंडिया और आईपीएल टीम में नौकरी चाहते हैं। उनके ट्वीट को वेंकटेश प्रसाद को ट्रोलिंग के तौर पर देखा जा रहा है, जो केएल राहुल पर लगातार हमलावर रहे हैं।


    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     22 July 2026
    ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
     22 July 2026
    नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
     22 July 2026
    नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
     22 July 2026
    नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
     22 July 2026
    कोलंबो: भारत अंडर-19 और श्रीलंका अंडर-19 टीम के बीच दूसरा अनौपचारिक टेस्ट मैच आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। श्रीलंका की पूरी टीम पहली पारी में 148…
     21 July 2026
    नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन के हाथों एक्स्ट्रा टाइम में मिली 0-1 की दर्दनाक हार के बाद अर्जेंटीना के मुख्य कोच लियोनेल स्कालोनी बेहद भावुक…
     21 July 2026
    नई दिल्ली: स्पेन बनाम अर्जेंटीना फाइनल के बाद मैदान पर ऐसा मंजर देखने को मिला जिसमे खेल जगत को शर्मसार कर दिया। दोनों टीम के खिलाड़ी आपस में हाथापाई करते…
     21 July 2026
    नई दिल्ली: हरमनप्रीत कौर ने अपनी कप्तानी में भारत को लॉर्ड्स में खेला गया एतिहासिक टेस्ट मैच जितवाया। इसके साथ ही उन्होंने इतिहास के सुनहरे पन्नों में अपना नाम दर्ज…
     21 July 2026
    नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हाल ही में भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई टी20 और वनडे सीरीज के हर मुकाबले में नजर…
    Advt.