बुमराह या अभिषेक नहीं, T20 में यह सूरमा है देश का लकी चार्म, 6 साल से इनके होते एक मैच नहीं हारा भारत
Updated on
24-09-2025 03:21 PM
नई दिल्ली: एशिया कप 2025 में भारतीय टीम का विजयरथ जारी है। ग्रुप स्टेज से सुपर 4 तक भारत कोई मैच नहीं हारा है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया का दमदार प्रदर्शन जारी है। एशिया कप में भारत के लिए तकरीबन हर कोई खिलाड़ी प्रदर्शन कर रहा है। अभिषेक शर्मा रनों की बरसात कर रहे हैं और टूर्नामेंट में हाइएस्ट रन स्कोरर हैं। वहीं कुलदीप यादव ने इस एडिशन में एशिया कप के अब तक सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं। हालांकि, एक खिलाड़ी टीम में ऐसा भी है जिसके सिर्फ प्लेइंग में होने से ही टीम इंडिया मैच जीत जाती है। आखिर कौन है यह लकी चार्म? आइये, जानते हैं।
टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर शिवम दुबे इस वक्त भारत के लकी चार्म बने हुए हैं। दुबे के प्लेइंग 11 में होते हुए टीम इंडिया 2019 से एक भी मैच नहीं हारी है। 2019 में आखिरी बार भारत शिवम दुबे के होते हुए वेस्टइंडीज के खिलाफ हारा था। उसके बाद से अब तक शिवम दुबे के प्लेइंग 11 में होते हुए टीम इंडिया ने कुल 36 टी20 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से 34 जीते हैं जबकि 2 मुकाबलों का कोई नतीजा नहीं निकला है।इस एशिया कप में दुबे ने बल्लेबाजी से ज्यादा गेंदबाजी में अपना योगदान दिया है। 2024 टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया का भी शिवम दुबे हिस्सा थे।
शिवम दुबे का इंटरनेशनल करियर
32 साल के शिवम दुबे ने भारत के लिए 2019 में टी20 और वनडे में डेब्यू किया था। उसके बाद से अब तक उन्होंने कुल 39 टी20 और 4 वनडे मैच खेले हैं। टी20 में उन्होंने 138.6 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 546 रन बनाए हैं और 18 विकेट भी लिए हैं। वहीं वनडे में दुबे के नाम 25 रन और एकमात्र विकेट है। शिवम को आईपीएल का भी अनुभव है। उन्होंने 79 मैचों में 1859 रन बनाए हैं और 5 विकेट लिए हैं। दुबे इस वक्त आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हैं।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…