ऋतिक रोशन नहीं, बल्कि 'रामायण' में रावण बनेंगे 'रॉकी भाई' यश, राम का किरदार निभाएंगे रॉकस्टार
Updated on
30-01-2023 06:31 PM
आज कल आपने गौर किया तो एतिहासिक मुद्दों के अलावा पौराणिक कथाओं पर भी धुआंधार फिल्में बनाई जा रही हैं। रामायण हो या महाभारत, इतने टीवी शोज और फिल्में इन पर बना दिए गए हैं कि दर्शक भी अब कंफ्यूज हो गए हैं कि असल कहानी आखिर है क्या। प्रभास, कृति सेनन और सैफ अली खान स्टारर 'आदिपुरुष' तो आ ही रही है। उसके अलावा एक और फिल्म बनाई जा रही है, जिसका नाम है 'रामायण'। अब इससे जुड़ी क्या कुछ अपडेट्स आई हैं, चलिए विस्तार से बताता हैं।
नितेश तिवारी और मधु मंटेना के निर्देशन में बनने वाली 'रामायण' (Ramayana) में राम और सीता के किरदार का तो पता नहीं लेकिन रावण कौन होगा, इसकी जानकारी हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यश (Yash) से इस कैरेक्टर के लिए बातचीत की गई है। मेकर्स को उम्मीद है कि 'रॉकी भाई' राजी हो जाएंगे। हालांकि अभी कुछ कंफर्म नहीं है। साथ ही ये भी कहा जा रहा है कि रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor)को भी इसमें कोई अहम रोल दिया जा सकता है।
यश की होगी 'रामायण' की टीम से मीटिंग
सोर्सेज के मुताबिक, 'यश बहुत कुछ अच्छा करना चाहते हैं। उनके पास बहुत सी स्क्रिप्ट आ रही हैं, जिसमें से उन्होंने 4-5 स्क्रिप्ट फाइनल की हैं। इसमें से एक नितेश तिवारी के निर्देशन में बनने वाली 'रामायण' भी है। यश प्री-विजुलाइजेशन से काफी प्रभावित हैं और वह जल्द 'रामायण' की टीम से मीटिंग करने वाले हैं। वह अपनी आगामी फिल्म के पहले चर्चा करना चाहते हैं, जो कि जल्द शुरू होगी।'
बड़े पर्दे पर उतरेगी 'रामायण'
सूत्रों ने यह भी बताया, 'मधु मंटेना और नितेश तिवारी, यश को फिल्म में लेने के लिए उत्साहित हैं। 2019 में मधु मंटेना और नितेश तिवारी ने एक इंटरव्यू में कहा था, 'हम रामायण को पर्दे पर उतारना चाहते हैं ताकि पूरी दुनिया के लोग इसे देख सकें।' यह भारतीय सिनेमा का एक बड़ा प्रोजेक्ट होगा तब से इसका प्रोडक्शन का काम चल रहा है। बता दें कि पहले रावण का रोल ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) को दिया जा रहा था लेकिन उन्होंने कहा कि अब वह 'विक्रम वेधा' के बाद नेगेटिव रोल्स नहीं करेंगे।
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्टिंग करियर की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…
क्रिस्टोफर एडवर्ड नोलन। सिनेमा की दुनिया का वो नाम, जिसका जिक्र होते ही हर आंख में चमक आ जाती है। एक ऐसे राइटर-डायरेक्टर-प्रोड्यूसर जिनकी फिल्मों को किसी स्टारपावर की जरूर…