Select Date:

1-2 नहीं, 23 देश बढ़ा रहे हैं सोने का भंडार, दुनिया के इतिहास में पहली बार होने जा रहा है ऐसा!

Updated on 27-10-2025 03:10 PM
नई दिल्ली: सोने की कीमत में इस साल भारी तेजी आई है। इसकी एक बड़ी वजह यह है कि कई देशों के सेंट्रल बैंक जमकर सोने की खरीदारी कर रहे हैं। इस साल इन बैंकों ने 830 टन से अधिक सोना खरीदा है। साल की पहली छमाही में 23 देशों ने अपना गोल्ड रिजर्व बढ़ाया है। पिछले लगातार तीन साल इन बैंकों ने 1000 टन से ज्यादा सोना खरीदा है। यह लगातार 16वां साल हैं जब केंद्रीय बैंकों ने सोने की खरीदारी की है। इससे पहले सेंट्रल बैंकों ने कभी भी इतने लंबे समय तक सोने की खरीदारी नहीं की थी। साल 2010 से पहले इन बैंकों ने लगातार 21 साल तक सोने की बिक्री की थी।

साल 2017 के बाद से अधिकांश देशों के सेंट्रल बैंकों ने अपने विदेशी मुद्रा भंडार में डॉलर की हिस्सेदारी कम की है। भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में सोने की हिस्सेदारी करीब 15% पहुंच गई है। दुनिया की सबसे बड़ी इकॉनमी वाले देश अमेरिका के पास सबसे ज्यादा गोल्ड रिजर्व है। उसके पास कुल 8,133.5 टन सोना है जो उसके कुल विदेशी भंडार का 78.7% है। उसके बाद जर्मनी (3,350.3 टन), इटली (2,451.8 टन), फ्रांस (2437 टन), रूस (2,326.5 टन), चीन (2,302.3 टन), स्विट्जरलैंड (1,039.9 टन), भारत (880 टन), जापान (846 टन) और तुर्की (639 टन) का नंबर है।

किसकी कितनी हिस्सेदारी?

यूरोप की सबसे इकॉनमी जर्मनी के फॉरेक्स रिजर्व में सोने की हिस्सेदारी 78.6% हो चुकी है जो अगस्त 2017 में 69.6% थी। इस दौरान जर्मनी के विदेशी मुद्रा भंडार में यूएस ट्रेजरी बिल की हिस्सेदारी में काफी कमी आई है। अगस्त 2017 में यह 427.1 अरब डॉलर थी जो जुलाई 2025 में घटकर 107.7 अरब डॉलर रह गई। इटली के फॉरेक्स रिजर्व में सोने की हिस्सेदारी 75.4% पहुंच गई है जो अगस्त 2017 में 66.4% थी। इसी दौरान फ्रांस के फॉरेक्स रिजर्व में सोने की हिस्सेदारी 59.8% से बढ़कर 75.8%, रूस में 17.1% से 38%, चीन में 2.3% से 7%, स्विट्जरलैंड में 5.2% से 11.4%, भारत में 5.6% से 13.8%, जापान का 2.4% से 7% और तुर्की में 11.3% से 43.7% पहुंच चुकी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: रेयर अर्थ को नए जमाने की टेक्नोलॉजी की रीढ़ कहा जाता है। इनका यूज इलेक्टिक वीकल, इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन और डिफेंस में होता है। अभी इसकी सप्लाई चेन पर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: होर्मुज जलडमरूमध्य में एक बार फिर से संकट गहरा गया है। यही वजह है कि कच्चे तेल की ढुलाई पर एक बार फिर से जियोपोलिटकल रिस्क प्रीमियम (Geopolitical…
 23 July 2026
नई दिल्‍ली: सरकार ने अनुराग जैन को नीति आयोग का नया सीईओ नियुक्‍त किया है। अनुराग जैन मध्‍य प्रदेश कैडर के 1989 बैच के IAS अधिकारी हैं। कैबिनेट की नियुक्ति…
 23 July 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की तस्करी में हाल में काफी तेजी देखने को मिली है। सरकार ने 12 मई को सोने और चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी में बढ़ोतरी की…
 22 July 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप की कंपनी इंडियन होटल्स कंपनी (IHCL) के शेयरों में आज शुरुआती कारोबार में करीब 2% गिरावट आई। बीएसई पर यह…
 22 July 2026
नई दिल्ली: पूंजी बाजार में एथिकल इन्वेस्टिंग को बढ़ावा देने के लिए NSE ने निफ्टी 500 अहिंसा इंडेक्स की शुरुआत की है। इसमें निफ्टी 500 की उन कंपनियों को शामिल…
 22 July 2026
नई दिल्ली: निवेशक अक्सर इस ताक में रहते हैं कि कब भाव गिरे तो वे शेयर खरीदें और कब बढ़े तो बेचें। लेकिन आंकड़ों की मानें तो बाजार की इस…
 22 July 2026
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इंपोर्टेड जेनेरिक दवाओं पर चरणबद्ध तरीके…
 22 July 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में 2,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी आई है…
Advt.