यूं ही नहीं शुभमन गिल को कहा जा रहा 'प्रिंस ऑफ क्रिकेट'
Updated on
26-05-2023 08:20 PM
अहमदाबाद: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस और मौजूदा चैंपियन गुजरात टाइटंस की टीमें आईपीएल के क्वालीफायर-2 में आज एक-दूसरे के सामने होंगी। गुजरात ने जहां पॉइंट्स टेबल में टॉप पर रहते प्लेऑफ में जगह बनाई थी तो मुंबई की टीम लड़खड़ाकर अंतिम-4 में पहुंची। मुंबई का इतिहास रहा है कि धीमी शुरुआत के बाद टीम लय पकड़ती है और फिर उसे हराना विपक्षी के लिए आसान नहीं होता। इस बार भी उसने अगर-मगर की स्थिति से गुजरने के बाद प्लेऑफ में जगह पक्की की और फिर एलिमिनेटर में लखनऊ सुपरजायंट्स को बुरी तरह पराजित किया।
गुजरात को होम ग्राउंड का फायदा!
दूसरी तरफ गुजरात को पहले क्वालीफायर्स में चेन्नई सुपरकिंग्स से हार का सामना करना पड़ा। जाहिर है, मौजूदा प्रदर्शन के हिसाब से हौसला मुंबई का बढ़ा हुआ होगा, लेकिन गुजरात के पास भी अपने घरेलू समर्थकों का समर्थन होगा। दोनों टीमों ने इस सीजन टारगेट का पीछा करते हुए कमाल का प्रदर्शन किया है। दोनों ने बाद में बैटिंग करते हुए नौ में से सर्वाधिक छह-छह मैच जीते हैं। आज की विजेता टीम रविवार को फाइनल में चेन्नई सुपरकिंग्स से खिताब के लिए भिड़ेगी।
आमने सामने
कुल मैच- 3
मुंबई जीती- 2
गुजरात जीता- 1
मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग XI: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, टिम डेविड, तिलक वर्मा, पीयूष चावला, ऋतिक शौकीन, क्रिस जॉर्डन, जेसन बेहरनडॉर्फ, आकाश मधवाल
इम्पैक्ट प्लेयर्स: अरशद खान, शम्स मुलानी, कुमार कार्तिकेय, नेहल वढेरा गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग XI: शुभमन गिल, ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या (कप्तान), दासुन शनाका, विजय शंकर, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मोहम्मद शमी, नूर अहमद, दर्शन नालकंडे
इम्पैक्ट प्लेयर्स: मोहित शर्मा, यश दयाल, शिवम मावी, साई सुदर्शन
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…