करण जौहर नहीं, सलमान खान करेंगे होस्ट? कब आएगा शो, कौन लेगा हिस्सा, जानिए सब कुछ
Updated on
11-05-2023 08:40 PM
'बिग बॉस ओटीटी' का दूसरा सीजन लंबे समय से चर्चा में बना हुआ है। पिछले कई दिनों से खबर आ रही है कि ये शो जल्द ही दस्तक देने वाला है। अब खबर आ रही है कि इस सीजन को करण जौहर की जगह सलमान खान होस्ट करेंगे। इन सबके बीच मेकर्स कई स्टार्स को भी अप्रोच कर रहे हैं, जिनमें मुनव्वर फारूकी से लेकर अर्चना गौतम के भाई गुलशन तक शामिल हैं।
एक न्यूज पोर्टल के मुताबिक, करण जौहर की जगह Salman Khan 'बिग बॉस ओटीटी' होस्ट करने की जिम्मेदारी संभालेंगे। वो टीवी वाले 'बिग बॉस' के कई सीजन को होस्ट कर चुके हैं। एंटरटेनमेंट पोर्टल ने यह भी कहा कि 'बिग बॉस ओटीटी' जून में वापस आएगा और तीन महीने तक चलेगा। हालांकि, अभी तक मेकर्स या चैनल की ओर से कोई ऑफिशियल पुष्टि नहीं हुई है।
मुनव्वर फारूकी आ सकते हैं नजर
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्टैंड-अप कॉमेडियन और 'लॉकअप सीजन 1' के विनर मुनव्वर फारूकी को Bigg Boss OTT 2 में कास्ट किया गया है। मुनव्वर को पिछले साल 'खतरों के खिलाड़ी' के लिए भी अनाउंस किया गया था, लेकिन उन्हें पासपोर्ट में इश्यू की वजह से आखिरी समय में पीछे हटना पड़ा था।
अर्चना गौतम के भाई भी लेंगे हिस्सा!
मुनव्वर के अलावा अर्चना गौतम के भाई गुलशन को कथित तौर पर 'बिग बॉस ओटीटी' के लिए अनाउंस किया गया है। हालांकि, इसको लेकर अभी कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है।
जल्द होगा शो का प्रीमियर
जानकारी के मुताबिक, 'बिग बॉस ओटीटी 2' का प्रीमियर जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगा और प्री-प्रोडक्शन शुरू हो चुका है। दिव्या अग्रवाल ने शो का पहला सीजन जीता था। उस सीजन में शमिता शेट्टी, राकेश बापट, उर्फी जावेद, जीशान खान, निशांत भट, प्रतीक सहजपाल और नेहा भसीन शामिल थे। 'बिग बॉस ओटीटी' फिनाले के बाद प्रतीक, शमिता और निशांत ने 'बिग बॉस 15' में पार्टिसिपेट किया था।
जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान जो कुछ भी हुआ, उसे देख विशाल ददलानी भड़क गए हैं। पुलिस ने जिस तरह से प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, छात्रों को पीटा…
अपनी फिल्म 'सतलज' को लेकर चर्चा बटोर रहे सिंगर दिलजीत दोसांज ने अब छात्रों के हक में आवाज उठाई है। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन और उसमें…
राखी सावंत के एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक अवस्थी याद हैं? राखी और अभिषेक ने 'नच बलिए 3' में अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था और फिर करीब तीन साल तक एक-दूसरे को…
बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान एक बार फिर अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्टर ने देर रात इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर कीं,…
पिछले कुछ समय में कई बड़ी फिल्में एकसाथ रिलीज हुईं जिनमें क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' ने ऊंची दहाड़ लगाई है। वहीं पिछले कई दिनों से चल रही बॉलीवुड फिल्मों…
कॉकरोच जनता पार्टी के आह्वान पर सोमवार को संसद मार्च प्रस्तावित है। हजारों की संख्या में छात्र और प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पर जमा हुए हैं। हालांकि, सुबह करीब 9:30-10:00 बजे रैली…
बॉलीवुड में रातों-रात सुपरस्टार बने अहान पांडे और एक्ट्रेस अनीत पड्डा स्टारर रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'सैयारा' का टाइटल बनाने वाले म्यूजिक कम्पोजर और सिंगर तनिष्क बागची ने मेकर्स पर आरोप…