Select Date:

एमएस धोनी, सचिन तेंदुलकर या विराट कोहली नहीं, ये हैं भारत के सबसे अमीर क्रिकेटर, 20,000 करोड़ रुपये है नेटवर्थ

Updated on 07-07-2023 02:51 PM
अगर आप किसी क्रिकेट फैन से पूछेंगे कि दुनिया का सबसे अमीर क्रिकेटर कौन है तो पक्का यकीन है कि वह सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली या एमएस धोनी का नाम लेगा, लेकिन वाकई ऐसा है क्या? जी नहीं, ऐसा बिल्कुल नहीं है। भारत में ही एक ऐसे क्रिकेटर के पास 20 हजार करोड़ रुपये नेटवर्थ है और यकीन मानिए आपने उनका नाम शायद ही सुना होगा।

20 हजार करोड़ रुपये से अधिक है नेटवर्थ

बड़ौदा के एक पूर्व प्रथम श्रेणी क्रिकेटर के पास वास्तव में 20,000 करोड़ रुपये से अधिक की कुल संपत्ति है। वह न केवल भारत, बल्कि दुनिया के सबसे अमीर अमीर क्रिकेटर हैं। दूसरी ओर, विराट कोहली ने हाल ही में 1,000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया है।

शाही खानदान से रखते हैं ताल्लुक'

हम जिस क्रिकेटर का जिक्र कर रहे हैं, वह समरजीतसिंह रणजीतसिंह गायकवाड़ हैं। वह बड़ौदा के शाही परिवार से हैं और बड़ौदा के पूर्व प्रथम श्रेणी क्रिकेटर और बड़ौदा क्रिकेट असोसिएशन के क्रिकेट प्रशासक भी हैं। समरजीतसिंह ने 1987-88 और 1988-89 सीजन के बीच रणजी ट्रॉफी क्रिकेट में छह प्रथम श्रेणी मैचों में बड़ौदा के लिए 65 के उच्चतम स्कोर के साथ 119 रन बनाए।

समरजीतसिंह रणजीतसिंह ने दून स्कूल से की है पढ़ाई

25 अप्रैल, 1967 को जन्मे समरजीतसिंह रणजीतसिंह, प्रतापसिंह गायकवाड़ और शुभांगिनीराजे के इकलौते बेटे हैं। उन्होंने देहरादून के दून स्कूल में पढ़ाई की, जहां उन्होंने एक साथ स्कूल की क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस टीमों की कप्तानी भी की।

2012 में संभाली थी शाही जिम्मेदारी

मई 2012 में अपने पिता की मृत्यु के बाद 22 जून 2012 को लक्ष्मी विलास पैलेस में एक पारंपरिक समारोह में समरजीतसिंह को महाराजा का ताज पहनाया गया। समरजीतसिंह के लक्ष्मी विलास पैलेस का स्वामित्व हासिल है। उनके पास वडोदरा में मोती बाग स्टेडियम और महाराजा फतेह सिंह संग्रहालय सहित महल के पास 600 एकड़ से अधिक की अचल संपत्ति के अलावा राजा रवि वर्मा की कई पेंटिंग के साथ-साथ फतेहसिंहराव की चल संपत्ति जैसे सोना, चांदी और शाही आभूषण अकूत सम्पत्ति है।

​समरजीतसिंह की शादी राधिकाराजे से 2002 में हुई

इतना ही नहीं, वह गुजरात और बनारस में 17 मंदिरों के मंदिर ट्रस्टों का भी प्रबंधन करते हैं। 2002 में समरजीतसिंह की शादी राधिकाराजे से हुई, जो वांकानेर राज्य के शाही परिवार से हैं। इस कपल की दो बेटियां हैं। ये चारों शुभांगिनीराजे के साथ लक्ष्मी विलास पैलेस में रहते हैं, जो भारत का सबसे बड़ा निजी आवास है।

ऐसी है कोहली की नेटवर्थ

एक हालिया रिपोर्ट के मुताबिक विराट कोहली की कुल संपत्ति लगभग 1,050 करोड़ रुपये है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के बल्लेबाज इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2023) से कुल 15 करोड़ रुपये कमाते हैं। भारतीय क्रिकेट टीम से कमाई की बात करें तो कोहली को प्रति टेस्ट मैच 15 लाख रुपये, प्रत्येक वनडे के लिए 6 लाख रुपये और एक टी20 मैच खेलने के लिए 3 लाख रुपये मिलते हैं। कोहली का भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के साथ 'ए+' अनुबंध है, जो उन्हें प्रति वर्ष 7 करोड़ रुपये देता है।

कहां टिकते हैं धोनी और सचिन

रिपोर्ट्स से उपलब्ध अनुमान के मुताबिक, चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी की कुल संपत्ति लगभग 1,040 करोड़ रुपये है। उनके कई निवेशों, ब्रांड एंडोर्समेंट और आईपीएल वेतन ने उन्हें यहां तक पहुंचाया है। वह आईपीएल टीम सीएसके से वेतन के रूप में 12 करोड़ रुपये कमाते हैं। दूसरी ओर, क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर 1390 करोड़ के मालिक हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.