एक-दो नहीं Naagin 6 में आया 20 साल का लीप, तेजस्वी प्रकाश निभाएंगी अपनी ही बेटी का रोल
Updated on
21-08-2022 07:05 PM
एकता कपूर के सुपरहिट शो 'नागिन' का 6वां सीजन भी खूब TRP बटोर रहा है। शो में अब 20 साल का लीप आने जा रहा है और क्योंकि पूरी जेनरेशन ही चेंज हो जाएगी तो शो में अभी तक नागिन प्रथा का किरदार निभा रहीं एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश अब उसकी बेटी प्रार्थना का भी किरदार निभाती नजर आएंगी। एकता कपूर ने शनिवार को शो से तेजस्वी प्रकाश का फर्स्ट लुक रिवील किया।
ऐसा है एकता की नई नागिन का लुक
एकता कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें तेजस्वी प्रकाश अलग-अलग जूलरी, कुर्ता और मेकअप ट्राय करती नजर आ रही हैं। एकता कपूर ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा- आने वाले लीप को देखत हुए शेष नागिन अब अब उसकी बेटी भी बनेगी। वीडियो काफी दिलचस्प है।
नई नागिन को देखने के लिए बेताब फैंस
तेजस्वी प्रकाश के नए लुक को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड नजर आए। एक यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा, 'बहुत खूबसूरत लग रही हो।' दूसरे ने कमेंट किया, 'ये बहुत खूबसूरत है मैम और तेजा बहुत ही प्यारी लग रही है। उसका नया अवतार देखने के लिए इंतजार नहीं कर पा रहा।' एक शख्स ने लिखा- शेषनागिन के तौर पर उसने बहुत अच्छा काम किया है।
कमेंट बॉक्स में जमकर मिलीं तारीफें
एक यूजर ने कमेंट किया, 'उसकी परफॉर्मेंस बहुत अच्छी लगी थी और मुझे पता है कि वह इस बार भी रॉक करने जा रही है। ये सारा प्यार और तारीफें वो डिजर्व करती है। उम्मीद है कि वो कुछ नई चीजें ट्राय करेगी।' बता दें कि रियलिटी टीवी शो 'नागिन 6' तेजस्वी प्रकाश के बिग बॉस 15 से बाहर आने के बाद शुरू किया गया था। एकता कपूर भी बिग बॉस में पहुची थीं जिसके बाद तेजस्वी का नागिन में होना तकरीबन कंफर्म माना गया था।
क्रिस्टोफर एडवर्ड नोलन। सिनेमा की दुनिया का वो नाम, जिसका जिक्र होते ही हर आंख में चमक आ जाती है। एक ऐसे राइटर-डायरेक्टर-प्रोड्यूसर जिनकी फिल्मों को किसी स्टारपावर की जरूर…
सोशल मीडिया पर दीपिका पादुकोण की एक इंस्टाग्राम स्टोरी वायरल हो रही है, जिसमें सोनम वांगचुक के सपोर्ट में कुछ बातें लिखी गई हैं। इस स्क्रीनशॉट को लेकर दावा किया…
जेनिफर विंगेट अपनी पर्सनल लाइफ एक नया अध्याय शुरू करने के लिए तैयार हैं। नए सूत्रों के मुताबिक जेनिफर गुरुवार को यूनाइटेड किंगडम में एक छोटे से समारोह में विलियम…
दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलज' का विवाद लगातार गहराता जा रहा है। करीब चार साल ये यह फिल्म सेंसर बोर्ड के पास अटकी थी। मामला हाई कोर्ट पहुंचा, जब वहां…
प्रियंका चोपड़ा इस वक्त एक पॉडकास्ट को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें उन्होंने पति निक जोनस और जोनस ब्रदर्स के सामने एक बॉलीवुड एक्टर के कथित अफेयर्स का खुलासा किया।…
कपिल शर्मा पिछले एक दशक से अधिक समय से प्राइम-टाइम टेलीविजन पर भारत को हंसा रहे हैं। हालांकि, वे और उनकी टीम अब टेलीविजन से हटकर नेटफ्लिक्स पर 'द ग्रेट…