Select Date:

एयर इंडिया के स्टाफ ही नहीं, CEO भी अब 'कैटल क्लास' में करेंगे सफर, जानिए नई पॉलिसी

Updated on 26-03-2025 05:04 PM
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप (Tata Group) की एविएशन कंपनी एयर इंडिया (Air India) में एक नया नियम आने वाला है। ये नियम एयरलाइन के कर्मचारियों के साथ साथ बड़े अधिकारियों के लिए है। पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि इस नियम के तहत, एयर इंडिया के CEO, बड़े अधिकारी और सीनियर कमांडर अब इकोनॉमी क्लास में सफर करते दिख सकते हैं। अभी तक वे बिजनेस या फर्स्ट क्लास में सफर करते रहे हैं। एविएशन सेक्टर में इकोनॉमी क्लास को मजाकिया तौर पर 'कैटल क्लास' भी कहा जाता है। इस क्लास में जगह तो कम होती ही है, सुविधाएं भी सीमित होती हैं।

कंपनी के हित में पॉलिसी


जनवरी 2022 में ही एयर इंडिया टाटा ग्रुप को वापस मिली है। इससे पहले यह सरकारी कंपनी थी, इसलिए इसके कामकाज पर भी सरकार की स्पष्ट छाप दिखती थी। लेकिन टाटा के हाथ में आने के बाद इसमें काफी बदलाव हो रहे है। इधर, पिछले 27 महीनों में बिजनेस और प्रीमियम इकोनॉमी क्लास की सीटों की मांग बहुत बढ़ गई है। इसलिए मैनेजमेंट ने ग्राहकों के हित में ये पॉलिसी बनाई है। वे चाहते हैं कि ज़्यादा से ज़्यादा ग्राहक प्रीमियम क्लास में सफर कर सकें।

यह नियम किनके लिए


बताया जाता है कि ये नियम बड़े अधिकारियों (Vice-President और उससे ऊपर के पद वाले) के लिए 1 अप्रैल से लागू होगा। सीनियर कमांडरों के लिए ये नियम 1 जून से लागू होगा। कंपनी के छोटे कर्मचारी तो पहले से ही इकोनॉमी क्लास में ट्रेवल करते रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 July 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक समूह टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की सालाना आम बैठक (AGM) अगले महीने होनी है। लेकिन इसमें अड़चन आ सकती है।…
 27 July 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव कम होने से आज शुरुआती कारोबार में कच्चे तेल में गिरावट आई है। अमेरिका और ईरान ने फिलहाल एकदूसरे के ठिकानों पर हमले रोक…
 27 July 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव कम कम होने और कच्चे तेल की कीमत में गिरावट से आज दुनिया भर के शेयर बाजारों में तेजी आई है। उसका असर घरेलू…
 27 July 2026
नई दिल्ली: मार्च से जून के बीच विदेशी निवेशकों ने भारतीय बाजार में भारी बिकवाली की। लेकिन जुलाई में यह सिलसिला टूट गया। जुलाई में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPIs) ने…
 27 July 2026
नई दिल्ली: दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तेजी से बढ़ रही इकॉनमी है। लेकिन देश की इकॉनमी पर एक ऐसा जंग लगा है जो सालाना 14 लाख करोड़ रुपये…
 27 July 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और इजरायल ने 28 फरवरी को ईरान पर हमला किया था। इससे दुनिया भर में हाहाकार मच गया था। कच्चे तेल की कीमत कई महीनों तक 100…
 23 July 2026
नई दिल्ली: रेयर अर्थ को नए जमाने की टेक्नोलॉजी की रीढ़ कहा जाता है। इनका यूज इलेक्टिक वीकल, इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन और डिफेंस में होता है। अभी इसकी सप्लाई चेन पर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: होर्मुज जलडमरूमध्य में एक बार फिर से संकट गहरा गया है। यही वजह है कि कच्चे तेल की ढुलाई पर एक बार फिर से जियोपोलिटकल रिस्क प्रीमियम (Geopolitical…
 23 July 2026
नई दिल्‍ली: सरकार ने अनुराग जैन को नीति आयोग का नया सीईओ नियुक्‍त किया है। अनुराग जैन मध्‍य प्रदेश कैडर के 1989 बैच के IAS अधिकारी हैं। कैबिनेट की नियुक्ति…
Advt.