Select Date:

ईशान किशन ही नहीं, मोहम्मद सिराज को भी नहीं मिलेगा प्लेइंग-11 में मौका, मोहम्मद कैफ ने चुनी वर्ल्ड कप टीम

Updated on 08-08-2023 02:02 PM
नई दिल्ली: वनडे वर्ल्ड कप टीम में शामिल होने के लिए कई युवा खिलाड़ी दावा पेश कर रहे हैं। भारतीय टीम ने लगातार युवाओं को मौके भी दिए हैं। यशस्वी जयसवाल जैसे युवाओं ने वेस्टइंडीज के खिलाफ श्रृंखला में प्रभावशाली प्रदर्शन किया था जिसके बाद ऐसी चर्चा होने लगी थी कि भारत में होने वाले विश्व कप के लिए उनके नाम पर विचार किया जाएगा, लेकिन कैफ को लगता है कि जब बुमराह, अय्यर, राहुल जैसे खिलाड़ी टीम में वापसी करेंगे तो मोहम्मद सिराज जैसे खिलाड़ी को भी टीम में जगह मिलना मुश्किल होगा।

उन्होंने पीटीआई से कहा, ‘श्रेयस अय्यर चोटिल हैं, केएल राहुल चोट से उबर रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि वे सभी (विश्व कप के लिए समय पर) टीम में वापसी करेंगे। इसलिए ये सभी बातें (विश्व कप के लिए) नए खिलाड़ियों के टीम में आने की हैं, उन्हें टीम में मौका नहीं मिलेगा। आपकी (टीम इंडिया की) एकादश पूरी तरह तैयार है।’ कैफ ने कहा, ‘अय्यर जब लौटेंगे तो नंबर चार पर खेलेंगे। आपके पास शुभमन गिल और कप्तान रोहित शर्मा (सलामी बल्लेबाज के रूप में), नंबर तीन पर आपके पास विराट कोहली हैं, नंबर चार पर आपके पास (श्रेयस) अय्यर हैं, नंबर पांच पर आपके पास केएल राहुल हैं।’

उन्होंने कहा, ‘हार्दिक पंड्या छठे नंबर पर, (रविंद्र) जडेजा नंबर सात पर, अक्षर पटेल या शारदुल ठाकुर पिच की स्थिति के आधार पर नंबर आठ पर खेलेंगे। नंबर नौ पर आपके पास कुलदीप यादव होंगे... उनका वनडे रिकॉर्ड अच्छा है और नंबर 10 और 11 पर आपके पास दो तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और बुमराह होंगे।’

कैफ ने कहा, ‘यहां तक कि सिराज को भी शायद एकादश में जगह नहीं मिलेगी। इसलिए जब सिराज को समायोजित करना मुश्किल होगा, तो हम जिन नए खिलाड़ियों के बारे में बात कर रहे हैं, उन्हें इस विश्व कप में मौका नहीं मिल सकता है।’ कैफ ने कहा कि उनका तर्क इस तथ्य पर आधारित था कि सीनियर्स को टीम में शामिल होने का पहला मौका मिलेगा और संजू सैमसन, इशान किशन और सूर्यकुमार यादव जैसे खिलाड़ियों को कुछ नए चेहरों से पहले मौका मिलेगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.