ओला-उबर ही नहीं अब रैपिडो से भी करवा सकते हैं कैब बुक, सबसे सस्ती सर्विस का दावा, आज से हुई शुरुआत
Updated on
06-12-2023 02:34 PM
नई दिल्ली : अगर आप कैब सर्विस का अधिक इस्तेमाल करते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। अब आपको इसके लिए एक और विकल्प मिल जाएगा।बाइक टैक्सी वाली कंपनी रैपिडो (Rapido) अब कैब सर्विस में भी कूद गई है। ऐप बेस्ड कैब सर्विसेज देने वाली ओला और उबर को अब रैपिडो से कड़ी टक्कर मिलेगी। कंपनी का कहना है कि उसकी कैब सर्विस कंपीटीटर्स के मुकाबले काफी सस्ती होगी। इस तरह टू-व्हीलर और ऑटो सर्विस देने वाली रैपिडो से अब आप कैब भी बुक करा सकेंगे।
सबसे सस्ती कैब सर्विस का दावा
ऐप बेस्ड कैब सर्विस में अभी ओला और उबर का ही दबदबा है। ऐसे में रैपिडो के आने के बाद कंपटीशन बढ़ जाएगा। इसका सीधा फायदा ग्राहकों को होगा। रैपिडो ने कहा है कि उसकी कैब सर्विस बिल्कुल अलग होगी। कंपनी ने कहा कि वह गारंटीड सबसे कम रेट पर कैब सर्विस देगी। साथ ही कंपनी ने कहा कि वह अपने ड्राइवर्स के लिए जीरो कमीशन मॉडल लेकर आई है।
1 लाख कारों के साथ हुई शुरुआत
रैपिडो ने कहा है कि कंपनी ने देशभर में 1 लाख कारों के फ्लीट के साथ अपनी कैब सर्विस की शुरुआत की है। कंपनी ने कहा, 'SaaS-बेस्ड प्लेटफॉर्म एक बढ़िया मीडिएटर है, जो खास तौर पर ड्राइवर्स और ग्राहकों को जोड़ता है। मार्केटप्लेस पर कोई बाहरी कंट्रोल नहीं थोपा जाता है। रैपिडो इको-सिस्टम में ड्राइवर्स अपने ग्राहकों से सीधा पेमेंट लेते हैं और कंपनी का इसमें कोई दखल नहीं होता है।'
ड्राइवर्स की शिकायतें होंगी दूर
कंपनी ने कहा कि वह सब्सक्रिप्शन बेस्ड मॉडल पर काम करेगी। ओला और उबर कमीशन बेस्ड मॉडल पर काम करते हैं। इसे लेकर उनके ड्राइवर्स की हमेशा से शिकायतें रही हैं। रैपिडो ने इसके स्थान पर सब्सक्रिप्शन फीस बेस्ड मॉडल लागू किया है। इससे ड्राइवर्स को ग्राहकों से पूरा पेमेंट मिलेगा और उन्हें कंपनी को कमीशन नहीं देना होगा। उन्हें सिर्फ थोड़ी सी सब्सक्रिप्शन फीस चुकानी होगी।
नई दिल्ली: आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में थोड़ी देर में जानकारी देंगे। उससे पहले आज शेयर बाजार…
मुंबई: बेंगलुरु की हॉस्पिटल चेन चलाने वाली कंपनी मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज Manipal Health Enterprises के शेयर आज इश्यू प्राइस से 11% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। यह जहां बीएसई पर…
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…