युवराज ही नहीं इस भारतीय खिलाड़ी ने भी उतारा था स्टुअर्ट ब्रॉड का भूत, किसी को नहीं हुआ था भरोसा
Updated on
31-07-2023 02:34 PM
नई दिल्ली: इंग्लैंड क्रिकेट टीम के धाकड़ तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने रिटायरमेंट की घोषणा कर दी है। ब्रॉड का इंटरनेशनल करियर बहुत ही शानदार रहा है। वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक विकेट लेने वाले दुनिया के दूसरे तेज गेंदबाज हैं, जबकि ओवरऑल में उनका नंबर पांचवा है। टेस्ट में उनके नाम 600 से अधिक विकेट दर्ज है। किसी तेज गेंदबाज के लिए इस आंकड़े को छुना आसान काम नहीं होता है।
हालांकि स्टुअर्ट ब्रॉड का करियर बेशक सुनहरा रहा है लेकिन उनके कुछ एक मैच ऐसे भी ऐसे भी रहे हैं जिन्हें वो कभी भी याद नहीं रखना चाहेंगे। टेस्ट क्रिकेट में ही जिस ब्रॉड की गेंदबाजी के आगे जहां अच्छे-अच्छे सूरमा बल्लेबाज के पैर कांपते थे उसी ब्रॉड ने अपनी गेंदबाजी के दौरान एक ओवर में सबसे अधिक रन खर्च करने का विश्व रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है।
स्टुअर्ट ब्रॉड का यह रिकॉर्ड बना था भारत के खिलाफ। भारत और इंग्लैंड के बीच जुलाई 2022 में एक टेस्ट मैच खेला गया था। इस मैच में बेशक इंग्लैंड की टीम ने जीत हासिल की थी लेकिन टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने बल्लेबाजी करते हुए स्टुअर्ट ब्रॉड की हालत खराब दी थी।
बुमराह ने स्टुअर्ट ब्रॉड के खिलाफ एक ओवर में 35 रन जुटाए थे। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में यह सबसे महंगा ओवर भी साबित हुआ है। ऐसा पहली बार नहीं था जब किसी भारतीय खिलाड़ी ने स्टुअर्ट ब्रॉड के खिलाफ कहर बरपाया है। इससे पहले साल 2007 में युवराज सिंह ने टी20 विश्व कप के दौरान ब्रॉड के खिलाफ एक ओवर में 6 छक्के लगाए थे।
बुमराह के खिलाफ ब्रॉड के 35 रन का ओवर
स्टुअर्ट ब्रॉड के खिलाफ उस ओवर पहली गेंद पर बुमराह ने हुक शॉट लगाई। हालांकि वह पूरी तरह से टाइम नहीं कर सके थे, लेकिन बावजूद गेंद चौके के लिए चला गया जिसके बाद हताशा में ब्रॉड ने एक बाउंसर लगाया जो वाइड था और विकेटकीपर को पार करते हुए यह मैदान से बाहर निकल गया और जिससे की पांच रन मिले।
ब्रॉड की अगली गेंद ‘नो बॉल’ रही जिस पर बुमराह ने छक्का जड़ा दिया। अगली तीन गेंद पर बुमराह ने अलग अलग दिशा में - मिड ऑन, फाइनल लेग और मिड विकेट पर लगातार तीन चौके लगाए।
ब्रॉड के उस ओवर की पांचवीं गेंद पर बुमराह ने डीप मिड विकेट पर एक छक्का जड़ा और अंतिम गेंद पर एक रन लिया जिससे इस ओवर में कुल 35 रन बने। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में यह सबसे महंगा ओवर साबित हुआ था।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…