Select Date:

समय से अस्पताल न पहुंचना बन रहा देरी का कारण, हार्ट अटैक से होने वाली मौत पर AIIMS की स्टडी सबको पढ़नी चाहिए

Updated on 31-05-2023 07:36 PM
नई दिल्ली: देश में इन दिनों हार्ट अटैक से होने वाली मौतों में इजाफा देखा जा रहा है। किसी को शादी समारोह में नाचते वक्त, किसी को एक्सरसाइज के बाद तो किसी को घर बैठे ही दिल का दौरा पड़ रहा है। कम उम्र वाले लोग भी इसका शिकार हो रहे हैं। कोरोना के बाद से ऐसे केस और बढ़े हैं। अचानक हो रही इस मौत से सब हैरान हैं। हार्ट अटैक के ऐसे वीडियो भी हम सब देख चुके हैं। अब इसपर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान यानी एम्सकी स्डडी सामने आई है। एम्स के डॉक्टरों की ओर से किए गए अध्ययन में बताया गया कि कार्डियक या स्ट्रोक की स्थिति में बहुत कम संख्या में ही लोग जल्दी अस्पताल पहुंच पाते हैं। एम्स के कम्युनिटी मेडिसन के प्रोफेसर डॉक्टर आनंद कृष्णन ने निजी चैनल से बातचीत में इस बारे में विस्तार से बताया है। उन्होंने यह भी कहा कि देश में हार्ट अटैक से ज्यादातर मौतें देरीकी वजह से होती हैं।
एम्स की स्टडी में हार्ट अटैक पर क्या निकला
एम्स की ओर से की गई स्टडी में हार्ट अटैक या कहें दिल का दौरे को लेकर कई बातें निकलकर सामने आई हैं। प्रोफेसर डॉक्टर आनंद कृष्णन ने बताया कि यह स्टडी हमने बल्ल्भगढ़ ब्लॉक फरीदाबाद में की थी। हमने पहले ब्रेन अटैक या हार्ट अटैक से होने वाली मौतें का सोशल ऑडिट किया। हमने इसके पीछे की यह वजह पता की कि क्या ये मौतें समय से न पहुंचने के चलते हुई हैं? शोध में पता चला कि 10 फीसदी ऐसे लोग रहे जिन्होंने समय से अस्पताल पहुंचकर अपने आप को बचा लिया। उन्होंने बाताया कि हार्ट अटैक के बाद अगला 1 घंटा बहुत महत्वपूर्ण होता है। इस बीच मरीज को जल्द से जल्द इलाज मिलना जरूरी होता है। ऐसा मिलने से मरीज की जान बचाई जा सकती है।
इलाज में देरी बनी मौत का कारण
डॉक्टर आनंद कृष्णन ने अपनी स्टडी में बताया कि हार्ट अटैक के बाद अगले 1 घंटे के अंदर इलाज लेने वाले लोग 10 फीसदी ही रहे। वहीं 30 से 40 फीसदी लोगों ने देरी की वजह से अस्पताल नहीं पहुंचे। वहीं बाकी 55 फीसदी लोग यह समझ ही नहीं पाए कि उन्हें दिल का दौरा है या मामूली दर्द। अस्पताल जाएं न जाएं इसे लेकर ही सोचते रह गए। बाकी बचे 20 से 30 फीसदी लोग अस्पताल के लिए तो निकले लेकिन, गाड़ी या बीच रास्ते में जाम की वजह से फंस गए और तय समय पर इलाज न मिलने के कारण उनकी मौत हो गई। अस्पताल पहुंचकर इलाज में देरी चलते लोगों की मौत हो गई।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 July 2026
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के आंदोलन में हजारों लोग पहुंचे, कहीं किसी ने डिजिटल क्रांति से आंदोलन का रुख मोड़ा तो किसी ने भूखे रहकर लेकिन उन्हीं के बीच…
 28 July 2026
नई दिल्ली: भारत में फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (FCRA) उन कानूनों में से एक है जो हर कुछ सालों में चर्चा का विषय बन जाता है। लेकिन क्यों? इस कानून…
 28 July 2026
नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी का एक वीडियो कुछ समय के लिए फेसबुक पर भारत में दिखाई देना बंद हो गया था, जिसके बाद इस पर सोशल मीडिया और राजनीतिक…
 28 July 2026
नई दिल्ली: नीट-यूजी पेपर लीक के मुद्दे पर दिल्ली के जंतर-मंतर पर कई दिनों तक कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में आंदोलन जारी रहा। आखिरकार 25 जुलाई को सरकार झुकी…
 28 July 2026
नई दिल्ली, लोकसभा में दोपहर 2 बजे से पेपर लीक से जुड़े 'पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026' पर चर्चा शुरू हो गई है। इस विधेयक में 2024…
 27 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा के लिए हो रहे उपचुनाव के लिए मतदान में अब केवल तीन दिन का वक्त बचा है। इसके पहले राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) को एक और बड़ा…
 27 July 2026
कोयंबटूर: तमिलनाडु की थलपति विजय सरकार ने मेकेदातु बांध को लेकर अपना स्टैंड क्लियर कर दिया है। सरकार का कहना है कि कर्नाटक को प्रस्तावित मेकेदातु बैलेंसिंग रिजर्वॉयर प्रोजेक्ट पर…
 27 July 2026
इंदौर: चंदन नगर थाना में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक को दुष्कर्म के गंभीर आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोप है कि पुलिसकर्मी ने सीएम हेल्पलाइन पर…
 27 July 2026
वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक स्कूल की शिक्षिका की अमानवीयता का मामला सामने आया है। आरोप है कि पांच साल के मासूम के पैंट में पेशाब करना शिक्षिका…
Advt.