महिला पैसेंजर पर पेशाब करने के मामले में 4 क्रूमेंबर और 1 पायलट को नोटिस जारी, Air India के सीईओ ने दिया ये बयान
Updated on
08-01-2023 06:18 PM
नई दिल्ली: एयर इंडिया के विमान में महिला पैसेंजर पर एक यात्री की ओर से पेशाब किए जाने के मामले (Air India urinate Case) में अब एयरलाइन के सीईओ और मैनेजिंग डायरेक्टर कैंपबेल विल्सन का बयान आया है। उन्होंने अपने जारी किए गए बयान में जानकारी दी कि उस फ्लाइट के दौरान ड्यूटी पर तैनात क्रू मेंबरों में से चार मेंबर और 1 पायलट को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इसके साथ आगे से ऐसी घटनाएं न हों, इसे देखते हुए रणनीति बनाई गई है। बताया कि एयरलाइन विमान में शराब (Alcohol in Flight) परोसने की अपनी नीति की समीक्षा कर रही है। एयरलाइन के सीईओ ने इस घटना (Air India urinate Case) के लिए माफी भी मांगी है। इधर दिल्ली पुलिस ने एयर इंडिया की उड़ान में महिला सहयात्री पर कथित तौर पर पेशाब करने वाले व्यक्ति को शनिवार को बेंगलुरु से गिरफ्तार कर लिया है। सीईओ ने अपने बयान में कहा है कि 26 नवंबर, 2022 को न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI102 में घटना हुई थी। इसमें 4 केबिन क्रू और एक पायलट को शो कॉज़ नोटिस दिया गया है और जांच पूरी होने तक ड्यूटी से हटा दिया गया है। मामले की आंतरिक जांच चल रही है कि क्या घटना में अल्कोहल की सर्विस, या फिर घटना को हैंडल करने में, शिकायत दर्ज करने या शिकायतें सुनने में किसी और स्टाफ से कोई कमियां रह गई थीं।
जानिए क्या है मामला
पिछले साल 26 नवंबर को न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की एक उड़ान की बिजनेस क्लास में आरोपी शंकर मिश्रा ने नशे की हालत में एक बुजुर्ग महिला पर कथित तौर पर पेशाब कर दिया था। दिल्ली पुलिस ने महिला द्वारा एयर इंडिया को दी गई शिकायत के आधार पर चार जनवरी को मिश्रा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। भारत में अमेरिकी बहुराष्ट्रीय कंपनी वेल्स फारगो के साथ काम कर रहे मिश्रा को शुक्रवार को बर्खास्त कर दिया गया था। एफआईआर के मुताबिक, 26 नवंबर को एआई-102 विमान में भोजन परोसे जाने के बाद जब बत्तियां बंद की गईं, तो 'बिजनेस क्लास' में 8ए सीट पर बैठा नशे में धुत एक पुरुष यात्री, एक बुजुर्ग महिला की सीट के पास गया और उन पर पेशाब कर दिया।
एयर इंडिया ऐसी घटनाओं को लेकर चिंतित
एयरलाइन के सीईओ और मैनेजिंग डायरेक्टर कैंपबेल विल्सन ने आधिकारिक बयान में कहा है कि वह एयर इंडिया फ्लाइट में ऐसी घटनाओं को लेकर चिंतित है, जिसमें यात्रियों को अपने सह-यात्रियों के निंदनीय हरकतों की वजह से समस्याएं झेलनी पड़ी हैं. हम ऐसे अनुभवों को लेकर दुखी हैं। एयर इंडिया इस बात को स्वीकार करता है कि हम इन मामलों में हवाई यात्रा के दौरान यहां ग्राउंड से दोनों ही पहलुओं पर इससे बेहतर कर सकते थे और हम इस दिशा में कदम उठाने को प्रतिबद्ध हैं।
नई दिल्ली: इनकम टैक्स विभाग ने चालू वित्त वर्ष (2026-27) के लिए कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स (CII) बढ़ा दिया है। इसका इस्तेमाल जमीन-जायदाद (प्रॉपर्टी), शेयर और गहने बेचने पर होने वाले…
नई दिल्ली: सैटकॉम के क्षेत्र में एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक को कड़ी टक्कर मिलने वाली है। स्पेस रेगुलेटर IN-SPACe ने रिलायंस जियो के लगभग 1,600 लो अर्थ ऑर्बिट (LEO)…
नई दिल्ली: यह कहानी है मुंबई के रहने वाले अमन सेन की। उन्होंने लीक से हटकर अपना खुद का रास्ता बनाया। कॉलेज की पढ़ाई बीच में ही छोड़कर उन्होंने कारोबार…
नई दिल्ली: देश में जल्दी ही प्लास्टिक के नोट देखने को मिल सकते हैं। आरबीआई ने नोटों की छपाई के लिए ओपेसिफाइड पॉलिमर सब्सट्रेट शीटों के निर्माण तथा आपूर्ति के…
कानपुर: कानपुर का अपना पराग मिल्क ब्रैंड जल्द ही आम लोगों के घरों में दोबारा दस्तक देगा। नैशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड ने मदर डेयरी ब्रैंड से 2019 से तैयार मिल्क…
नई दिल्ली: एशियाई बाजारों में गिरावट के बीच घरेलू शेयर बाजार आज तेजी के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 250 अंक से अधिक उछल गया जबकि नेशनल स्टॉक…
नई दिल्ली: रूसी कच्चा तेल खरीदने वाले देशों पर अमेरिका के प्रस्तावित टैरिफ से ग्लोबल ऑयल मार्केट में नई अस्थिरता आ सकती है। लेकिन, सीमित अतिरिक्त प्रोडक्शन क्षमता और जारी…