अब आमिर खान भी खाली करेंगे अपना बांद्रा वाला घर, शाहरुख की तरह बदलेगा ठिकाना, जानिए क्यों
Updated on
22-04-2025 02:01 PM
बीते दिनों बॉलीवुड के 'किंग खान' शाहरुख ने अपना घर 'मन्नत' खाली कर दिया। वह अब पाली हिल इलाके में रह रहे हैं। वजह मन्नत का रेनोवेशन है। अब 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' आमिर खान भी ऐसा ही करने वाले हैं। उन्हें अपना बांद्रा वाला घर खाली करना पड़ रहा है। आमिर खान का यह घर उनके फैंस के लिए एक आइकॉनिक जगह है। लेकिन अब कुछ महीनों के लिए आमिर को परिवार सहित अपना ठिकाना बदलना होगा। उनकी बिल्डिंग में रेनोवेशन का काम शुरू होना है।
दरअसल, रियल एस्टेट डवलपर मैन इंफ्राकंस्ट्रक्शन लिमिटेड (MICL) इस साल पाली हिल में एक अल्ट्रा-लक्जरी प्रोजेक्ट लॉन्च कर रही है। यह प्रोजेक्ट विर्गो कोऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी के रेनोवेशन का हिस्सा है। यह वही सोसाइटी है, जहां आमिर खान रहते हैं। MICL ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर मनन शाह के मुताबिक, रेनोवेशन के बाद बिल्डिंग में समुद्र के नजारे वाले 4BHK और 5BHK के शानदार फ्लैट होंगे।
महीनों तक चलेगा रेनोवेशन, आमिर अपने दूसरे घर में होंगे शिफ्ट
'हिंदुस्तान टाइम्स' के मुताबिक, इन अपार्टमेंट की कीमत 1 लाख रुपये प्रति वर्ग फीट से ज्यादा होगी। आमिर खान की बिल्डिंग में रेनोवेशन का यह काम महीनों चल सकता है। ऐसे में बिल्डर ने एक्टर और उस बिल्डिंग में रहने वाले दूसरे परिवारों को रहने के लिए एक तत्कालिक फ्लैट दिए हैं। आमिर खान के पास पाली हिल के ही एक और घर है। समझता जाता है कि उनका अगला पता यही घर होगा। इसकी कीमत कथित तौर पर 9 करोड़ रुपये है।
मन्नत में रेनोवेशन का काम शुरू, बढ़ाई जाएंगी दो मंजिलें
इस बीच, शाहरुख खान के घर मन्नत में रेनोवेशन का काम शुरू हो चुका है। बताया जाता है कि इस घर में दो नई मंजिलें जोड़ी जाएंगी। गौरी खान ने घर के एक्सटेंशन के लिए महाराष्ट्र तटीय क्षेत्र प्रबंधन प्राधिकरण (MCZMA) से अनुमति मांगी है। इसमें छह मंजिला एनेक्सी में दो और मंजिल जोड़ने के लिए स्वीकृति मांगी गई है। रेनोवेशन के बाद यह घर 616.02 वर्ग मीटर बढ़ जाएगा।
पाली हिल के 'पूजा कासा' में किराए पर रह रहा शाहरुख का परिवार
फिलहाल, शाहरुख खान और उनका परिवार बांद्रा के पाली हिल में 'पूजा कासा बिल्डिंग' में रह रहा है। सुपरस्टार एक्टर ने इस बिल्डिंग में तीन साल की लीज पर दो डुप्लेक्स अपार्टमेंट लिए हैं। ये अपार्टमेंट्स दिग्गज प्रोड्यूसर वासु भगनानी की हैं। इनमें से एक अपार्टमेंट उनके बेटे जैकी भगनानी और उनकी बेटी दीपशिखा देशमुख के नाम है। शाहरुख इसके लिए हर महीने 11.54 लाख रुपये किराया चुकाएंगे। जबकि दूसरा डुप्लेस वासु भगनानी का है, जिसका किराया 12.61 लाख रुपये प्रति माह है। इन दोनों के लिए खान परिवार ने 32.97 लाख रुपये और 36 लाख रुपये की सिक्योरिटी भी जमा की है।
जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान जो कुछ भी हुआ, उसे देख विशाल ददलानी भड़क गए हैं। पुलिस ने जिस तरह से प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, छात्रों को पीटा…
अपनी फिल्म 'सतलज' को लेकर चर्चा बटोर रहे सिंगर दिलजीत दोसांज ने अब छात्रों के हक में आवाज उठाई है। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन और उसमें…
राखी सावंत के एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक अवस्थी याद हैं? राखी और अभिषेक ने 'नच बलिए 3' में अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था और फिर करीब तीन साल तक एक-दूसरे को…
बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान एक बार फिर अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्टर ने देर रात इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर कीं,…
पिछले कुछ समय में कई बड़ी फिल्में एकसाथ रिलीज हुईं जिनमें क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' ने ऊंची दहाड़ लगाई है। वहीं पिछले कई दिनों से चल रही बॉलीवुड फिल्मों…
कॉकरोच जनता पार्टी के आह्वान पर सोमवार को संसद मार्च प्रस्तावित है। हजारों की संख्या में छात्र और प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पर जमा हुए हैं। हालांकि, सुबह करीब 9:30-10:00 बजे रैली…
बॉलीवुड में रातों-रात सुपरस्टार बने अहान पांडे और एक्ट्रेस अनीत पड्डा स्टारर रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'सैयारा' का टाइटल बनाने वाले म्यूजिक कम्पोजर और सिंगर तनिष्क बागची ने मेकर्स पर आरोप…