सोने की वैश्विक कीमतें
मंगलवार सुबह सोने की वैश्विक कीमतों में तेजी देखने को मिली। कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक वायदा भाव 0.67 फीसदी या 13.20 डॉलर की बढ़त के साथ 1993.50 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, सोने का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 0.69 फीसदी या 13.58 डॉलर की बढ़त के साथ 1991.65 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।
चांदी का वैश्विक भाव
सोने के साथ ही चांदी के वैश्विक भाव में भी मंगलवार सुबह तेजी देखने को मिली। कॉमेक्स पर चांदी का वायदा भाव 0.84 फीसदी या 0.20 डॉलर की बढ़त के साथ 24.16 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, चांदी का वैश्विक हाजिर भाव 1.42 फीसदी या 0.33 डॉलर की बढ़त के साथ 23.78 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।
