अब कोई भी ग्रैजुएट बन सकेगा इन्वेस्टमेंट अडवाइजर और रिसर्च एनालिस्ट, सेबी ने किया नियमों में बदलाव
Updated on
27-11-2025 01:49 PM
नई दिल्ली: शेयर बाजार रेगुलेटर सेबी (SEBI) ने इन्वेस्टमेंट अडवाइजर्स (IAS) और रिसर्च एनालिस्ट (RAS) बनने की चाह रखने वालों को बड़ी खुशखबरी दी है। सेबी ने इन प्रोफेशनल्स के लिए एजुकेशन क्वालिफिकेशन की शर्तों में ढील दे दी है । अब किसी भी में सब्जेक्ट में ग्रैजुएशन करने वाला व्यक्ति इसके लिए अप्लाई कर सकता है। मंगलवार को जारी दो अलग-अलग नोटिफिकेशन में सेबी ने कहा कि बाजार की समझ परखने के लिए NISM का सर्टिफिकेशन एग्जाम पास करना पहले की तरह अनिवार्य रहेगा।
अभी तक के नियमों के मुताबिक, सिर्फ फाइनैंस, बिजनेस मैनेजमेंट, कॉमर्स, इकॉनमिक्स या कैपिटल मार्केट्स से जुड़ी डिग्री (ग्रैजुएट या पोस्ट ग्रैजुएट) वाले लोग ही रजिस्ट्रेशन के लिए पात्र होते थे। नए नियमों के तहत, अब चाहे आपने इंजीनियरिंग की हो, वकालत (Law) पढ़ी हो या किसी भी और विषय में ग्रेजुएशन किया हो। आप इन्वेस्टमेंट अडवाइजर और रिसर्च एनालिस्ट बनने के योग्य माने जाएंगे। आवेदकों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त भारतीय या विदेशी यूनिवर्सिटी की डिग्री होनी चाहिए।
शेयर सर्टिफिकेट खो गए? नो टेंशन
अगर आपके शेयर्स, बॉन्ड्स या म्यूचुअल फंड के कागज (सर्टिफिकेट) खो गए हैं, तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। सेबी नियमों में ढील का प्रस्ताव दिया है । अगर आपके खोए हुए शेयर्स की वैल्यू 10 लाख रुपये तक है, तो आपको डुप्लीकेट कॉपी के लिए थाने के चक्कर नहीं काटने होंगे। सेबी के प्रस्ताव के मुताबिक, डुप्लीकेट सर्टिफिकेट बनवाने के लिए बिना पुलिस FIR और अखबार में विज्ञापन दिए जाने वाली छूट की सीमा को 5 लाख रुपये से बढ़ाकर 10 लाख रुपये किया जाएगा।
नई दिल्ली: रेयर अर्थ को नए जमाने की टेक्नोलॉजी की रीढ़ कहा जाता है। इनका यूज इलेक्टिक वीकल, इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन और डिफेंस में होता है। अभी इसकी सप्लाई चेन पर…
नई दिल्ली: होर्मुज जलडमरूमध्य में एक बार फिर से संकट गहरा गया है। यही वजह है कि कच्चे तेल की ढुलाई पर एक बार फिर से जियोपोलिटकल रिस्क प्रीमियम (Geopolitical…
नई दिल्ली: सरकार ने अनुराग जैन को नीति आयोग का नया सीईओ नियुक्त किया है। अनुराग जैन मध्य प्रदेश कैडर के 1989 बैच के IAS अधिकारी हैं। कैबिनेट की नियुक्ति…
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप की कंपनी इंडियन होटल्स कंपनी (IHCL) के शेयरों में आज शुरुआती कारोबार में करीब 2% गिरावट आई। बीएसई पर यह…
नई दिल्ली: पूंजी बाजार में एथिकल इन्वेस्टिंग को बढ़ावा देने के लिए NSE ने निफ्टी 500 अहिंसा इंडेक्स की शुरुआत की है। इसमें निफ्टी 500 की उन कंपनियों को शामिल…
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इंपोर्टेड जेनेरिक दवाओं पर चरणबद्ध तरीके…