Select Date:

अब शिक्षा विभाग में दिखेगी अशोक गहलोत की 'जादूगरी', ट्रांसफर को लेकर शिक्षकों का खत्म होगा बरसों का इंतजार

Updated on 31-07-2023 01:35 PM
जयपुर : राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने टीएसपी (TSP) क्षेत्र में नॉन टीएसपी (TSP) क्षेत्र के कर्मचारियों के लिए बड़ी सौगात दी है। उन्होंने सालों से अपने ट्रांसफर की प्रतीक्षा कर रहे कर्मचारियों को राहत देते हुए इन क्षेत्रों में ट्रांसफर के आदेश जारी कर दिए हैं। इसको लेकर सीएम गहलोत ने टि्वटर इस मामले की जानकारी दी है। इसके बाद टीएसपी क्षेत्र में कार्यरत टीचरों में खुशी की लहर छाई हुई है। मुख्यमंत्री गहलोत लगातार प्रदेश के सभी वर्गों को साधने की कोशिश में लगे हुए हैं। और उनके इस फैसले को भी आगामी विधानसभा चुनाव से जोड़कर भी देखा जा रहा है।

कर्मचारी मतदाताओं को प्रभावित करने का राजनीतिक दांव

सीएम के इस कदम को कर्मचारियों को लुभाने वाला बताया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि 'लंबे समय से टीएसपी क्षेत्र में कार्य कर रहे नॉन टीएसपी क्षेत्र के कर्मचारियों महत्वपूर्ण मांगो पूरा करते हुए प्रारंभिक और माध्यमिक शिक्षा के अनुसूचित क्षेत्र टीएसपी एरिया में कार्यरत लेवल 1 और 2 के 1903 अध्यापकों का दिए गए विकल्प की प्राथमिकता के अनुसार यह अनुसूचित क्षेत्र नॉन टीएसपी में समायोजन के आदेश जारी कर दिए हैं। इन रिक्त पदों पर अब नई नियुक्तियां टीएसपी क्षेत्र के निवासियों की वर्तमान में भर्ती प्रक्रिया से की जाएगी।

1903 नॉन टीएसपी क्षेत्र के अध्यापकों को मिली बड़ी राहत

मुख्यमंत्री गहलोत ने नॉन टीएसपी क्षेत्र के अध्यापकों को लुभाने के लिए उनको बड़ी राहत दी है। जिसके तहत 1903 नॉन टीएसपी क्षेत्र के अध्यापक, जिनका अब अपने जिलों में ट्रांसफर हो सकेगा। पूर्व में नॉन टीएसपी क्षेत्र के 1903 अध्यापकों को टीएसपी क्षेत्र में लगाया गया था। जिसके बाद से ये शिक्षक वर्षों से टीएसपी क्षेत्र में है। इन अध्यापकों की अपने (NON - TSP) जिलों में ट्रांसफर करवाने की मांग की जा रही थी। सरकार अब टीएसपी क्षेत्र के लिए बांसवाड़ा, डूंगरपुर, प्रतापगढ़ और सिरोही में शिक्षकों की नई भर्ती कर रही है। इससे जल्दी ही 1903 नॉन टीएसपी क्षेत्र के शिक्षकों का अपने जिलों में ट्रांसफर हो सकेगा।

टीएसपी क्षेत्र को साधने के लिए सीएम ने चला दाव

सीएम गहलोत ने इस दांव के जरिए एक तीर से दो शिकार किए हैं। इस दांव के माध्यम से सीएम गहलोत ने जहां टीएसपी क्षेत्र में कार्य कर रहे नॉन टीएसपी अध्यापकों को ट्रांसफर की बड़ी सौगात दी है। वहीं दूसरी ओर टीएसपी क्षेत्र के लिए वहीं के अध्यापकों की नई भर्ती की है। जिसके तहत डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़ और सिरोही जिलों के अध्यापकों को इसमें प्राथमिकता मिलेगी। जो चुनाव के चलते TSP क्षेत्र के मतदाताओं को लुभाने से जोड़ा जा रहा है। कांग्रेस के प्रवक्ता और महासचिव स्वर्णिम चतुर्वेदी ने कहा कि सरकार का यह कदम कर्मचारियों की मांग के अनुसार है। इससे कर्मचारी काफी खुश है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 July 2026
कोलकाता: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने साफ किया है कि राज्य के स्कूलों में बच्चों को अंडा दिया जाएगा। बंगाल में पूरी तरह शाकाहारी मेन्यू को लेकर चल…
 30 July 2026
ग्वालियर: मध्य प्रदेश में ऑक्सीटोसिन के अवैध इस्तेमाल और बिक्री को रोकने के लिए 13 साल पहले दिए गए निर्देशों पर अमल न होने का मामला अब तूल पकड़ चुका…
 30 July 2026
शिवसागर: असम के शिवसागर जिले में दिखो नदी का रौद्र रूप देखने के मिला है। इस नदी में आई विनाशकारी बाढ़ ने एक पूरे गांव को महज एक घंटे के…
 30 July 2026
नई दिल्ली/पटना: सुप्रीम कोर्ट में आज गुरुवार को बिहार के मंत्री दीपक प्रकाश से जुड़ी एक याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार से सवाल…
 30 July 2026
नई दिल्ली, केंद्र सरकार ने बुधवार को पहली बार माना कि ई-20 पेट्रोल (20% एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल) इस्तेमाल करने से गाड़ियों को नुकसान पहुंच सकता है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं…
 30 July 2026
कोलकाता, पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में पुलिस ने बुधवार रात एक छापेमारी में ₹28.5 करोड़ से ज्यादा कैश और 15 किलो सोना बरामद किया। सोने की कीमत करीब ₹21.5 करोड़…
 30 July 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को दिल्ली सरकार को आदेश दिया कि 20 जुलाई को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संसद मार्च में घायल प्रदर्शनकारियों का इलाज कराया जाए।सीजेआई सूर्यकांत,…
 28 July 2026
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के आंदोलन में हजारों लोग पहुंचे, कहीं किसी ने डिजिटल क्रांति से आंदोलन का रुख मोड़ा तो किसी ने भूखे रहकर लेकिन उन्हीं के बीच…
 28 July 2026
नई दिल्ली: भारत में फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (FCRA) उन कानूनों में से एक है जो हर कुछ सालों में चर्चा का विषय बन जाता है। लेकिन क्यों? इस कानून…
Advt.