Select Date:

पेट्रोल स्कूटर के दाम पर खरीदिए अब ई-स्कूटर इन नामी कंपनियों ने घटाए दाम

Updated on 03-02-2024 01:06 PM
नई दिल्ली : इलेक्ट्रिक टू-वीलर्स को केंद्र सरकार की ओर से मिलने वाली फेम-2 सब्सिडी में पिछले दिनों काफी कमी की गई है। जिसके बाद माना जा रहा था कि ई-स्कूटरों की कीमतें बढ़ सकती हैं और उनकी बिक्री में भी कमी आ सकती है। लेकिन सब्सिडी कम होने के बावजूद बिक्री में कमी नहीं आई, बल्कि उसमें तेजी ही दिख रही है। दूसरे, सब्सिडी कम होने के बावजूद कंपनियां ई-स्कूटरों की कीमतों में लगातार कमी भी कर रही हैं। अब मार्केट में मौजूद ज्यादातर अच्छी रेंज वाले ई-स्कूटरों की कीमतें पेट्रोल स्कूटरों के लगभग बराबर या कई मामलों में उनसे कम भी हो रही हैं।

ओला का दाम इतना हुआ कम


सब्सिडी कम होने के बावजूद ई-स्कूटर्स सस्ते हो रहे हैं। अब ओला को ही देखिए। ओला इलेक्ट्रिक के स्कूटरों को अब 79,999 लाख रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है। ओला का एस1 एक्स का बेस वेरिएंट इस प्राइस में बेचा जाएगा। इसके साथ ही ओला ने S1X का एक 4kWh बैटरी वाला वेरिएंट लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 109,999 रखी गई है। 110 सीसी के इंजन वाले पेट्रोल स्कूटरों की कीमतें भी 80 हजार से 1 लाख रुपये के बीच हैं।

एथर ने भी कीमतें घटाई


इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की बात हो तो बिना एथर एनर्जी के जिक्र के यह अधूरा रहता है। इस कंपनी की गिनती देश की पहली इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों में होती है। साल 2023 में आईआईटी मद्रास के दो छात्रों तरुण मेहता और स्वप्निल जैन ने मिल कर इस कंपनी को शुरू किया था। ओला से पहले ही एथर ने भी अपने ई-स्कूटर की कीमतों में कमी की ऐलान किया था। दिल्ली में इस स्कूटर की कीमत स्टेट सब्सिडी के बाद एक लाख रुपये से नीचे आ गई है।

क्या है कंपनियों की रणनीति


इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाने वाली कंपनियां इस समय या तो मौजूद मॉडल्स की कीमतों में कमी कर रही हैं या फिर नए किफायती वेरिएंट्स लेकर आ रही हैं। बजाज के चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमतों में भी भारी कमी की गई है और अब इसकी कीमत कई राज्यों में 1.15 लाख रुपये तक हो गई है। पहले यह स्कूटर डेढ़ लाख रुपये तक में मिलता था। हीरो मोटोकॉर्प के इलेक्ट्रिक स्कूटर विदा पर भी कंपनी भारी भरकम डिस्काउंट दे रही है।

कई और नामी कंपनियां कूद रही हैं इस बाजार में


इस वक्त ई-स्कूटर मार्केट में टीवीएस, बजाज और हीरो मोटोकॉर्प के ही प्रोडक्ट मौजूद हैं। होंडा, यामाहा, सुजुकी जैसी मेन स्ट्रीम टू-वीलर्स ब्रैंड भी अपने प्रोडक्ट लाने को रेडी हैं। ऐसा होने पर ई-स्कूटर के बाजार में हलचल बढ़ेगी और नई प्राइस वॉर भी शुरु हो सकती है।

एमजी कॉमेट ने भी कीमतें घटाई


एमजी मोटर्स ने शुक्रवार को इंडिया की सबसे सस्ती ईवी की कीमतों में एक लाख रुपये की और कमी कर दी। कंपनी की कॉमेट ईवी अब 6.99 लाख रुपये की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत में मिलेगी। पहले ये करीब 8 लाख रुपये में मिल रही थी। कंपनी इस गाड़ी को एक अर्बन मोबिलिटी सॉल्यूशन की तरह पेश कर रही है। दूसरी इलेक्ट्रिक कारों से यह काफी अलग दिखती है लेकिन इसके कॉम्पैक्ट साइज और नई कीमतों ने इसे एक आकर्षक विकल्प बना दिया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: कई बार हमारे पास कोई प्रॉपर्टी बेचकर या किसी दूसरी जगह से बड़ी रकम आ जाती है। अगर पैसों की तुरंत जरूरत ना हो तो, उस रकम को…
 05 August 2026
नई दिल्ली: आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में थोड़ी देर में जानकारी देंगे। उससे पहले आज शेयर बाजार…
 05 August 2026
नई दिल्ली: अगर आपका किसी तरह का लोन चल रहा है तो थोड़ी देर में आपके लिए जरूरी खबर आने वाली है। नीतिगत दरों पर फैसला करने के लिए आरबीआई…
 05 August 2026
मुंबई: बेंगलुरु की हॉस्पिटल चेन चलाने वाली कंपनी मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज Manipal Health Enterprises के शेयर आज इश्यू प्राइस से 11% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। यह जहां बीएसई पर…
 01 August 2026
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
 01 August 2026
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
 01 August 2026
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
 01 August 2026
नई दिल्ली: भारत के सकल वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह में जुलाई 2026 के दौरान जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सरकार की ओर से शनिवार को जारी मासिक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार देश के छात्रों के लिए पढ़ाई का खर्च आसान करने के लिए एजुकेशन लोन के नियमों में बड़ी ढील देने जा रही है। सरकार का टारगेट…
Advt.