बच्चे अब नहीं पढ़ेंगे मुगलों का इतिहास! NCERT की किताबों से हटाया चैप्टर
Updated on
04-04-2023 06:25 PM
नई दिल्ली: स्कूलों में अब मुगलों का इतिहास नहीं पढ़ाया जाएगा। नैशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (NCERT) ने अपनी किताबों में बड़ा बदलाव किया है। इनसे मुगलों से जुड़े अध्याय हटा दिए गए हैं। ये बदलाव 12वीं क्लास में पढ़ाई जाने वाली टेक्स्ट बुक्स में किए गए हैं। यानी सीबीएसई बोर्ड की इन किताबों में मुगलों का इतिहास नहीं दिखेगा। उत्तर प्रदेश सरकार भी अपने सिलेबस में इस बाबत बदलाव का ऐलान कर चुकी है। बीते रोज योगी सरकार ने कहा था कि शैक्षिक सत्र 2023-24 में 12वीं में पढ़ाई जाने वाली इतिहास की किताब में से मुगल इतिहास के बारे में चैप्टर हटा दिए गए हैं।
11वीं की किताबों में भी कुछ बदलाव किए गए हैं। खबरों के मुताबिक, किताबों से इस्लाम का उदय, संस्कृतियों में टकराव, औद्योगिक क्रांति, समय की शुरुआत जैसे चैप्टर्स हटाए गए हैं। रविवार को यूपी से भी इस बारे में खबर आई थी। बताया गया था कि शैक्षिक सत्र 2023-24 में इंटरमीडिएट में पढ़ाई जाने वाली इतिहास की किताब में कुछ बदलाव हुए हैं। भारतीय इतिहास के कुछ विषय-द्वितीय से शासक और मुगल दरबार को हटा दिया गया है। सिविक्स की किताब से अमेरिकी वर्चस्व और शीत युद्ध का चैप्टर भी हटाया गया है।
अभी तक 12वीं की हिस्ट्री की किताबों में मुगल दरबार से जुड़े चैप्टर होते थे। इनमें शासकों का जिक्र था। अब ये नहीं दिखेंगे। यह फैसला अकैडमिक सेशन 2023-24 से लागू होगा। यानी इस सेशन से यह तब्दीली दिखाई देगी। इस तरह जो छात्र अगले साल बोर्ड की परीक्षा में बैठेंगे, उनके लिए इन बदलावों के बारे में जानना बहुत जरूरी है।
बीजेपी सरकार मुगलों को आक्रांता करार देती आई है। उसे लगता है कि भारतीय इतिहास में इन आक्रांताओं का ज्यादा बखान किया गया है। वहीं, अपने हीरोज को भुलाया गया है। इसके जरिये वह पूर्व की सरकारों की मंशा पर सवाल उठाती रही है। इसे तुष्टिकरण से भी जोड़ चुकी है। बीजेपी मानती है कि भारतीय इतिहास की गाथा गौरवमयी है। लेकिन, इतिहास की किताबों में कुछ और ही दिखाई देता है। कई इतिहासकार भी इस बात से सहमति जताते हैं।
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…