Select Date:

अब कतर में 20 नवंबर से शुरू होगा फुटबॉल महाकुंभ; पहले 21 नवंबर से होना था

Updated on 20-08-2022 05:46 PM

कतर में शुरू होने जा रहे फीफा वर्ल्ड कप की तारीख में बदलाव किया गया है। अब टूर्नामेंट की शुरुआत 21 नवंबर के बजाए 20 नवंबर से होगी।

यह फैसला फीफा ने कतर के आवेदन पर लिया है, ताकि आयोजक देश कतर वर्ल्ड कप का पहला मैच खेल सके। टूर्नामेंट में 32 देशों की टीम हिस्सा लेंगी और 150 से ज्यादा देशों में इसका प्रसारण होना है।

FIFA के इस फैसले के कारण फैंस, ब्रॉडकास्टर और विज्ञापन कंपनियां एक बड़ी उलझन में फंस गई हैं। फैंस पहले से ही कतर के लिए फ्लाइट और होटल बुक कर चुके हैं और मैच के लिए टिकट भी खरीद लिए हैं। अब उन्हें यह सब बदलना पड़ेगा। इसके चलते उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, कंपनियों ने बड़ी कीमतों पर विज्ञापन के लिए जगह खरीदी थी अब उसमें बदलाव करना होगा। इस के कारण महीनों पहले बनाई हुई योजना में बदलाव करना पड़ेगा।

कतर वर्ल्ड कप आयोजक देशों में सबसे छोटा
एक लिकर कंपनी जो की फीफा के सबसे बड़े पार्टनर्स में से एक है, इसको लेकर अभी तक कतर अधिकारियों के साथ किसी समझौते पर नहीं पंहुचा है। इसके साथ ही कतर जैसा छोटा देश फीफा वर्ल्ड कप का आयोजन अच्छे से कर पाएगा, इसको लेकर भी शंका बढ़ती जा रही है। कतर अब तक सबसे छोटा देश है, जहां फीफा वर्ल्ड कप का आयोजन किया जा रहा है।

मेजबान ने कई देशों से पुलिस समझौते किए
फीफा मुकाबले के दौरान दूसरे देशों से भारी संख्या में फैंस मैच देखने के लिए पहुंचेंगे। इतनी बड़ी संख्या को संभालने के लिए कतर ने कई देशों के साथ पुलिस समझौता पर हस्ताक्षर किया है। तुर्की ने जनवरी में कहा था कि वो फीफा टूर्नामेंट के लिए कतर को 3000 सुरक्षा बल देगा। जिसका काम सिर्फ फैंस की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखना होगा।

जिस मैच का टिकट खरीदा, वो मैच देख सकेंगे फैंस
फैंस को भी कतर में रहने के लिए जगह ढूढ़ने में समस्या हो रही है। फीफा के कारण वहां के होटलों के किराए काफी बढ़ गए हैं। कतर अधिकारियों ने कहा, 'फैंस द्वारा जिस मैच की टिकट खरीदा गया है, वो उस मैच के लिए वैध रहेगा और मैच देख सकेंगे।’


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
कार्डिफ: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे वनडे मैच खेला गया। इस मैच में इंग्लैंड की टीम ने भारत को 4 विकेट हरा दिया। इंग्लैंड की जीत में सबसे अहम…
 17 July 2026
कार्डिफ: भारत और इंग्लैंड के बीच कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट के नाम एक ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज…
 17 July 2026
लंदन: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के माता-पिता , गुरुनाथ शर्मा और पूर्णिमा शर्मा, भारत और इंग्लैंड के बीच 19 जुलाई को लॉर्ड्स में होने वाले तीसरे और अंतिम वनडे से…
 17 July 2026
नई दिल्ली: कुल 35 दिन और 102 मुकाबलों के बाद अब तय हो गया है कि या तो लियोनेल मेसी की अर्जेंटीना फीफा वर्ल्ड कप का खिताब बचाने वाली इतिहास…
 17 July 2026
कार्डिफ: इंग्लैंड के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज में खराब फॉर्म से जूझ रहे रोहित शर्मा का टीम मैनेजमेंट ने खुलकर समर्थन किया है। भारतीय टीम के बैटिंग कोच सितांशु…
 17 July 2026
अटलांटा: लियोनेल मेसी ने एक बार फिर कर दिखाया। उनकी काबिलियत की हर बार बेहद कठिन परीक्षा ली जाती है और वह हर बार इसमें अव्वल नंबर से पास होते…
 17 July 2026
अटलांटा: मैच खत्म होने में महज पांच मिनट बचे थे और ऐसा लग रहा था कि इंग्लैंड का वर्षों पुराना फाइनल खेलने का सपना अब पूरा होने ही वाला है।…
 17 July 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई टी20 सीरीज में भारतीय टीम को 0-4 से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है। इस शर्मनाक हार के बाद…
 16 July 2026
लंदन: इंग्लैंड के टी20 ब्लास्ट के चौथे क्वार्टर फाइनल में समरसेट का सामना यॉर्कशायर से हुआ। 162 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए समरसेट ने 82 रन पर 8वां…
Advt.